आज के समय में प्लास्टिक का इस्तेमाल हमारी दिनचर्या का हिस्सा बन चुका है। रसोई के डब्बों से लेकर पानी की बोतलों तक—हर जगह प्लास्टिक ने अपनी जगह बना ली है। भले ही सरकारें प्लास्टिक पॉल्यूशन से लोगों को बचाने की मुहिम चला रही हों, लेकिन लोग अब भी प्लास्टिक की बोतलों में पानी पीने की आदत से बाज नहीं आ रहे। पर क्या आप जानते हैं कि इस आदत के चलते आप खुद को कई गंभीर बीमारियों की ओर धकेल रहे हैं?
🚫 प्लास्टिक की बोतल में पानी पीने के नुकसान:
1. धीरे-धीरे जहर बनता है प्लास्टिक
प्लास्टिक में मौजूद हानिकारक रसायन जैसे फ्लोराइड, आर्सेनिक और एल्युमिनियम पानी में मिल सकते हैं, जो शरीर में ज़हर की तरह काम करते हैं। रोज़ाना प्लास्टिक की बोतल से पानी पीना आपके अंगों को धीमे-धीमे नुकसान पहुंचा सकता है।
2. गर्मी में निकलता है डाइऑक्सिन
गर्मियों में कार के अंदर रखी प्लास्टिक की बोतल सूरज की गर्मी से पिघलने लगती है और इससे डाइऑक्सिन जैसे जहरीले तत्व निकल सकते हैं, जो स्तन कैंसर जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ा देते हैं।
3. मधुमेह और हार्मोनल समस्याएं
प्लास्टिक निर्माण में इस्तेमाल होने वाला बिस्फेनॉल ए (BPA) हार्मोनल असंतुलन, मोटापा और डायबिटीज़ जैसी बीमारियों को जन्म दे सकता है। यह रसायन शरीर की एंडोक्राइन प्रणाली को बाधित करता है।
4. विटामिन युक्त पानी नहीं, ‘केमिकल’ युक्त धोखा
कुछ कंपनियां प्लास्टिक बोतल में ‘विटामिन युक्त पानी’ बेचती हैं, लेकिन इसमें अक्सर हाई फ्रुक्टोज कॉर्न सिरप और कृत्रिम रंग होते हैं जो सेहत के लिए नुकसानदायक हैं।
5. इम्यून सिस्टम पर असर
प्लास्टिक की बोतलों से निकलने वाले रसायन शरीर में टॉक्सिन्स का निर्माण करते हैं, जिससे आपकी इम्युनिटी कमजोर हो जाती है और बार-बार बीमार पड़ने की संभावना बढ़ जाती है।
यह भी पढ़ें:
इंस्टाग्राम अकाउंट को हैकिंग से बचाना है? ये 4 सिक्योरिटी सेटिंग्स अभी करें एक्टिव
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check