गर्मी में फ्रिज का ठंडा पानी पीना हो सकता है खतरनाक

गर्मी बढ़ते ही कई लोग तुरंत फ्रिज से ठंडा पानी पीने लगते हैं ताकि राहत मिल सके। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एकदम गर्मी से सीधे ठंडा पानी पीना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है? फ्रिज का ठंडा पानी न सिर्फ सेहत को प्रभावित करता है बल्कि मोटापा बढ़ाने और कई बीमारियों के खतरे को भी जन्म देता है। आइए जानते हैं क्यों फ्रिज में रखा ठंडा पानी आपके लिए हानिकारक हो सकता है।

ठंडा पानी पीने से होने वाले नुकसान
तेज गर्मी में अचानक ठंडा पानी पीना नुकसानदायक
हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि गर्मी से बाहर निकलकर तुरंत ठंडा पानी पीने से शरीर का तापमान अचानक बदल जाता है, जिससे कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। ठंडा पानी रक्त वाहिकाओं को सिकोड़ देता है, जिससे पाचन क्रिया कमजोर हो जाती है और शरीर पाचन की बजाय तापमान को नियंत्रित करने में लग जाता है।

दिल के लिए खतरा
ठंडा पानी पीने से ब्लड वेसल्स सिकुड़ जाती हैं और ब्लड फ्लो धीमा हो जाता है। इससे हृदय को नुकसान पहुंच सकता है और गंभीर हालत में ब्लड वेसल्स कठोर भी हो सकती हैं, जिससे हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है।

मोटापा बढ़ाता है ठंडा पानी
ठंडा पानी पीने से शरीर का फैट पिघलने में देर लगती है, जिससे वजन कम करना मुश्किल हो जाता है। अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो ठंडा पानी छोड़कर गुनगुना या सामान्य तापमान का पानी पिएं।

पाचन तंत्र पर बुरा असर
ठंडा पानी पीने से बड़ी आंत सिकुड़ जाती है, जिससे कब्ज की समस्या होती है। इसके अलावा गैस और एसिडिटी जैसी पाचन संबंधी परेशानियां भी बढ़ जाती हैं।

स्वास्थ्य के लिए बेहतर विकल्प
गर्मी में ठंडा पानी पीने की बजाय गुनगुना या कमरे के तापमान वाला पानी पीना ज्यादा सुरक्षित और सेहतमंद रहता है।

यह भी पढ़ें:

AP Inter सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2025 जारी, यहां करें चेक