दही से बनने वाली लस्सी गर्मियों में कुछ अलग ही मजा दे जाती है अगर आप भी ताजगी के साथ शरीर को स्वस्थ रखना चाहते है तो लस्सी का मजा भरपूर ले सकते हैं।लस्सी का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है। लस्सी में कार्बोहाइड्रेट, सोडियम, प्रोटीन, कैल्शियम और फाइबर ये सभी पोषक तत्व पाए जाते है।पाचन तंत्र मजबूत तो होता ही है साथ ही हड्डियां भी मजबूत होती हैं। गर्मियों में लस्सी पीना स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है। इसका सेवन पेट को ठंडा रखता है। गर्मी के असर से बचाती है। इसमें कई इलेक्ट्रोलाइट शरीर में पानी की कमी को पूरा करते है।पाचन तंत्र को भी सही रखते है। आइए जानते है लस्सी पीने के फायदों के बारे में,
पाचन तंत्र के लिए है फायदेमंद
गर्मियों में लस्सी का सेवन करने से पाचन तंत्र स्वस्थ रखता है। लस्सी पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसमें पाए जाने वाले फाइबर से पेट की समस्या जैसे कब्ज, गैस और एसिडिटी ये सभी आसानी से दूर हो जाती है।
ब्लड प्रेशर के लिए है फायदेमंद
हाई ब्लड प्रेशर के रोगियों के लिए लस्सी का सेवन फायदेमंद होता है लस्सी में पाए जाने वाले जरूरी तत्व हाई ब्लड प्रेशर को नार्मल करने में सहायता करते हैं।
हड्डियों के लिए भी है फायदेमंद लस्सी
कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए लस्सी का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके सेवन से शरीर को प्रोटीन के साथ कैल्शियम भी मिलता है. जिसकी वजह हड्डियां मज़बूत होती ही हैं।
इम्यूनिटी पॉवर बूस्ट होता है
लस्सी को पीने से आपकी इम्यूनिटी पावर भी बूस्ट होती है. लस्सी में लैक्टिक एसिड और विटामिन डी पाए जाते है जिससे आपकी इम्यूनिटी पावर को बढ़ाता है और रोगों से लड़ने की क्षमता भी।
यह भी पढ़े:इस फास्ट फूड को इस्तेमाल करने वाले हो जाए सावधान वरना पड़ सकता है महंगा
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check