सुबह की शुरुआत अगर हेल्दी हो, तो पूरा दिन अच्छा बीतता है। आयुर्वेद और पोषण विज्ञान में ऐसे कई घरेलू उपाय बताए गए हैं, जो शरीर को अंदर से स्वस्थ बनाते हैं। उन्हीं में से एक है – किशमिश का पानी (Raisin Water)। यह एक ड्राई फ्रूट डिटॉक्स ड्रिंक है, जिसे अगर आप खाली पेट पिएं, तो शरीर को कई चमत्कारी फायदे मिल सकते हैं।
क्या होता है किशमिश का पानी?
किशमिश का पानी वह होता है जिसमें रातभर भीगी हुई किशमिश को सुबह छानकर उसका पानी पिया जाता है। यह पानी स्वाद में हल्का मीठा होता है लेकिन सेहत में भारी फायदे देता है।
किशमिश का पानी पीने के फायदे
1. लिवर डिटॉक्स करता है
किशमिश में मौजूद नैचुरल कंपाउंड्स लिवर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मदद करते हैं। इससे पाचन तंत्र मजबूत होता है।
2. एनर्जी बूस्टर
सुबह खाली पेट किशमिश पानी पीने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है। इसमें नेचुरल शुगर होती है जो थकान, कमजोरी और लो एनर्जी को दूर करती है।
3. ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल में राहत
पोटैशियम और फाइबर से भरपूर किशमिश का पानी ब्लड प्रेशर को संतुलित करने में मदद करता है और खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करता है।
4. एनीमिया में लाभदायक
किशमिश आयरन का बेहतरीन स्रोत है। इसका पानी पीने से हीमोग्लोबिन स्तर बढ़ता है और एनीमिया की समस्या से राहत मिलती है।
5. त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद
एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर किशमिश का पानी त्वचा को ग्लोइंग और बालों को मजबूत बनाने में मदद करता है।
सेवन का सही तरीका
15-20 किशमिश को रातभर एक गिलास पानी में भिगो दें।
सुबह खाली पेट किशमिश निकालकर पानी पिएं।
चाहें तो किशमिश भी चबा सकते हैं।
नियमित सेवन से शरीर को कई रोगों से बचाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें:
क्या आप भी फेंक देते हैं रात की बची रोटी? जानिए क्यों ये सेहत के लिए होती है फायदेमंद
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check