Medical x-ray illustration of a brain tumor - brain cancer

सिरदर्द को हल्के में न लें, हो सकता है ब्रेन ट्यूमर के शुरुआती लक्षण

ब्रेन ट्यूमर एक गंभीर और जटिल स्थिति है, जिसे अक्सर शुरुआती दौर में पहचानना मुश्किल होता है। कई बार सिरदर्द को सामान्य माना जाता है, लेकिन अगर यह लगातार बना रहे तो यह ब्रेन ट्यूमर का संकेत भी हो सकता है। एक्सपर्ट्स ने चेतावनी दी है कि केवल सिरदर्द ही नहीं, बल्कि ब्रेन ट्यूमर के कुछ और गंभीर लक्षण भी होते हैं, जिन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। समय रहते इन संकेतों को पहचानकर इलाज शुरू करना मरीज की जान बचाने में मदद कर सकता है।

लगातार और तेज़ सिरदर्द

ब्रेन ट्यूमर के सबसे सामान्य लक्षणों में से एक है लगातार और तीव्र सिरदर्द होना। यह सिरदर्द आम सिरदर्द से अलग होता है और दवा से राहत नहीं मिलता। अक्सर यह सुबह उठते ही ज्यादा महसूस होता है और दिनभर बढ़ सकता है।

मतली और उल्टी

अगर बिना किसी खास वजह के बार-बार मतली या उल्टी हो रही है, खासकर सुबह के समय, तो यह भी ब्रेन ट्यूमर का संकेत हो सकता है। दिमाग में बढ़ते ट्यूमर के कारण सिर के अंदर दबाव बढ़ जाता है, जिससे उल्टी जैसी समस्याएं होती हैं।

दृष्टि और सुनने में समस्या

ब्रेन ट्यूमर के कारण नजर धुंधली होना, दोहरी दिखाई देना या सुनने में दिक्कत होना आम बात है। अगर अचानक से आपकी दृष्टि में बदलाव या सुनने की क्षमता प्रभावित हो रही है, तो इसे नजरअंदाज न करें।

मांसपेशियों में कमजोरी और संतुलन की समस्या

अगर शरीर के किसी हिस्से में कमजोरी महसूस हो रही है या चलने-फिरने में संतुलन बनाए रखना मुश्किल हो रहा है, तो यह भी ब्रेन ट्यूमर का लक्षण हो सकता है। ट्यूमर दिमाग के उस हिस्से को प्रभावित करता है जो शरीर की मांसपेशियों और संतुलन को नियंत्रित करता है।

डॉक्टर की सलाह और समय पर पहचान

न्यूरोलॉजिस्ट, कहते हैं, “ब्रेन ट्यूमर के शुरुआती लक्षणों को समझना बेहद जरूरी है। अगर सिरदर्द लगातार हो, उल्टी हो रही हो या कोई भी ऊपर बताए गए लक्षण महसूस हो रहे हों, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। समय पर जांच और इलाज से मरीज की जिंदगी बचाई जा सकती है।”

परीक्षण और इलाज

ब्रेन ट्यूमर की पुष्टि के लिए एमआरआई या सीटी स्कैन जैसी जांच की जाती है। शुरुआती स्टेज में ट्यूमर की पहचान हो जाए तो सर्जरी, कीमोथेरपी या रेडिएशन थेरेपी के माध्यम से इलाज संभव है।

यह भी पढ़ें:

म्यूचुअल फंड के बाद अब NPS से भी बढ़ेगी कमाई, जानिए नए नियम