अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बांग्लादेश की यूनुस सरकार को एक बड़ा झटका दिया है। उन्होंने बांग्लादेश को दी जाने वाली अमेरिकी मदद पर तुरंत रोक लगा दी है। इस निर्णय की जानकारी यूएसएआईडी द्वारा एक पत्र के माध्यम से दी गई है, जिसमें ट्रंप के हालिया कार्यकारी आदेश का हवाला दिया गया है। इसके तहत यूएसएआईडी/बांग्लादेश के तहत किसी भी कार्य को तुरंत बंद करने या निलंबित करने का आदेश दिया गया है।
ट्रंप का कठोर निर्णय
ट्रंप ने सत्ता संभालने के बाद कई देशों और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं को दी जाने वाली आर्थिक सहायता पर 90 दिनों के लिए रोक लगा दी है। इससे पहले, उन्होंने यूक्रेन को दी जाने वाली सहायता पर भी रोक लगा दी थी। यूक्रेन के रूस के खिलाफ जारी युद्ध में जो बाइडेन सरकार यूक्रेन को लगातार मदद भेज रही थी, लेकिन ट्रंप ने आते ही इस सहायता को निलंबित कर दिया।
यूनुस सरकार के लिए संकट
मोहम्मद यूनुस, जिन्हें जो बाइडेन और पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन का करीबी माना जाता है, ट्रंप और उनकी टीम के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। ट्रंप प्रशासन यूनुस को बाइडेन समर्थित नेता मानता है और उनकी सरकार को हटाने के लिए विकल्पों की तलाश में है। ट्रंप ने नेशनल ब्रेकफास्ट प्रेयर्स में बीएनपी नेताओं को भी आमंत्रित किया है, जो अगले महीने आयोजित होगा। इस बैठक के बाद अमेरिका पर यह दबाव बनाने की संभावना जताई जा रही है कि बांग्लादेश में जल्द चुनाव कराए जाएं।
ट्रंप के फैसले से वैश्विक राजनीति में हलचल
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने हाल ही में कहा था कि सरकार से सभी विदेशी सहायता की आंतरिक समीक्षा करने का आदेश दिया गया है, और यह कार्य 85 दिनों के भीतर पूरा करने की योजना है। ट्रंप के इस कदम से वैश्विक राजनीति में खलबली मच गई है।
डोनाल्ड ट्रंप ने 20 जनवरी को अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी, और इसके कुछ ही घंटों बाद उन्होंने जो बाइडेन के कई फैसलों को पलट दिया। ट्रंप ने अवैध प्रवासियों को बाहर करने और बच्चों की नागरिकता समाप्त करने जैसे बड़े फैसले भी लिए हैं।
यह भी पढ़ें:
करण अर्जुन’ के सेट पर राकेश रोशन का सब्र टूटा, पत्नी को भी करना पड़ा बीच-बचाव
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check