नाखून हमारी बॉडी के सीक्रेट्स को उजागर करने में मदद करते हैं। हाल ही में एक प्रसिद्ध हेल्थ एक्सपर्ट ने बताया कि नाखूनों की ग्रोथ से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि हमारी लाइफ स्पैन कितनी होगी। हार्वर्ड मेडिकल स्कूल के जेनेटिक्स एक्सपर्ट, डॉ. डेविड सिंक्लेयर ने इस पर रोशनी डाली है। उनका कहना है कि नाखूनों की सेहत इस बात का प्रमुख संकेत है कि हमारा शरीर अंदर से कितना स्वस्थ है। अगर नाखून तेजी से बढ़ते हैं, तो इसका मतलब है कि हमारी उम्र भी लंबी हो सकती है।
क्या कहते हैं डॉक्टर?
डॉ. ने बताया कि नाखूनों की ग्रोथ हमारी लाइफलाइन से जुड़ी होती है। उन्होंने इस पर एक पुराने अध्ययन का उदाहरण दिया, जिसमें यह पता चला कि 30 साल से अधिक उम्र के लोगों में नाखूनों की वृद्धि की दर धीमी हो जाती है। इस अध्ययन के शोधकर्ताओं ने यह सुझाव दिया कि अगर आपके नाखून तेज़ी से बढ़ रहे हैं और आपको उन्हें नियमित रूप से काटना पड़ रहा है, तो यह एक संकेत हो सकता है कि आपकी उम्र औसत दर से अधिक हो सकती है।
अध्यान में हुई पुष्टि
विज्ञानियों ने सैकड़ों लोगों के नाखूनों पर छोटे-छोटे मेजरिंग टेप चिपकाए और सालों तक उनकी वृद्धि पर नजर रखी। अध्ययन में पाया गया कि 30 साल से अधिक उम्र के लोगों में नाखूनों की वृद्धि धीमी हो गई थी। इस आधार पर शोधकर्ताओं ने यह निष्कर्ष निकाला कि तेज़ी से बढ़ते नाखूनों वाले लोग औसतन लंबे समय तक जीवित रह सकते हैं।
डॉक्टर को कैसे पता चला?
डॉ. ने अपने नाखूनों पर इस थ्योरी को टेस्ट किया और पाया कि उनके नाखूनों की ग्रोथ पहले की तुलना में धीमी हो गई है। इससे यह संकेत मिलता है कि उनके शरीर को पर्याप्त पोषण नहीं मिल रहा है, जो आयु को बढ़ाने में मदद करता है। इस कारण, शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सही और संतुलित आहार लेना बहुत ज़रूरी है।
यह भी पढ़ें: