कैंसर एक गंभीर और जानलेवा बीमारी है, लेकिन जागरूकता और सही जीवनशैली से इससे बचाव किया जा सकता है। आजकल बदलती जीवनशैली और डाइट का युवाओं पर सीधा असर दिख रहा है। शराब अब कई लोगों की डेली लाइफ का हिस्सा बन चुकी है। जहां अधिकतर लोग शराब को स्वास्थ्य के लिए हानिकारक मानते हैं, वहीं रेड वाइन को लेकर कुछ लोगों की राय थोड़ी अलग है।
माना जाता है कि रेड वाइन सेहत के लिए फायदेमंद हो सकती है, खासकर कैंसर के खतरे को कम करने में। लेकिन क्या वाकई रेड वाइन कैंसर से बचाने में मदद कर सकती है? आइए जानते हैं इस पर वैज्ञानिक दृष्टिकोण।
क्या रेड वाइन कैंसर के खतरे को कम करती है?
रेड वाइन में रेसवेराट्रॉल (Resveratrol) नामक एक एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जिसे लेकर यह दावा किया जाता है कि यह कैंसर कोशिकाओं की ग्रोथ को धीमा कर सकता है। कुछ रिसर्च में यह देखा गया है कि रेसवेराट्रॉल ब्रेस्ट कैंसर और कोलोरेक्टल कैंसर की गति को कम करने में सहायक हो सकता है।
लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि शराब अपने आप में एक कैंसरकारी तत्व है, जो शरीर में कैंसर का जोखिम बढ़ा सकती है। इसलिए केवल रेड वाइन के नाम पर शराब का सेवन करना एक भ्रम हो सकता है।
क्यों मानी जाती है रेड वाइन फायदेमंद?
कुछ अध्ययनों के अनुसार, रेड वाइन में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स तनाव और स्ट्रेस को कम करने में सहायक हो सकते हैं। यह हृदय स्वास्थ्य को भी कुछ हद तक सपोर्ट कर सकती है। लेकिन एक्सपर्ट्स यह भी कहते हैं कि ये सभी एंटीऑक्सीडेंट्स हमें फलों, सब्जियों और डार्क चॉकलेट से भी मिल सकते हैं, और उसके लिए शराब का सेवन जरूरी नहीं है।
रेड वाइन के कुछ संभावित फायदे:
कुछ रिपोर्ट्स और रिसर्च के अनुसार, सीमित मात्रा में रेड वाइन के सेवन से निम्नलिखित लाभ देखे गए हैं:
टाइप-2 डायबिटीज में थोड़ा लाभ मिल सकता है
मानसिक तनाव और डिप्रेशन को कम कर सकती है
शरीर के हल्के दर्द से राहत
हृदय स्वास्थ्य में कुछ सुधार
निष्कर्ष:
रेड वाइन को लेकर कई दावे जरूर किए जाते हैं, लेकिन यह कहना कि इससे कैंसर का खतरा पूरी तरह खत्म हो सकता है — विज्ञान इस बात की पुष्टि नहीं करता। यदि आप सेहत को लेकर सच में गंभीर हैं, तो शराब से दूरी बनाना और प्राकृतिक स्रोतों से पोषण लेना ही बेहतर विकल्प है।
यह भी पढ़ें:
जो बाइडेन को प्रोस्टेट कैंसर, पहले भी 9 राष्ट्रपति लड़ चुके हैं बीमारी से
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check