क्या आपको उठते-बैठते, चलने-फिरने या स्ट्रेच करते समय हड्डियों से कट-कट या चटकने की आवाज सुनाई देती है? अगर हां, तो इसे हल्के में न लें। यह कोई मामूली बात नहीं है, बल्कि शरीर में हो रही किसी समस्या का संकेत हो सकता है। कभी-कभार ऐसा होना सामान्य है, लेकिन अगर ये समस्या हर रोज़ और बार-बार होती है, तो यह कमजोर हड्डियों, गठिया, या पोषक तत्वों की कमी का इशारा हो सकता है।
🔍 हड्डियों से चटकने की आवाज क्यों आती है?
उम्र के साथ कार्टिलेज का घिसना:
जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, जॉइंट्स में मौजूद कार्टिलेज (गद्दी) घिसने लगता है। इससे हड्डियाँ आपस में रगड़ खाती हैं और आवाज़ आने लगती है।
जोड़ों में सूजन या दर्द:
सूजन, चोट या पुरानी सर्जरी के बाद भी हड्डियों से आवाज़ आ सकती है।
मांसपेशियों में खिंचाव:
जब मांसपेशियों में ज़्यादा खिंचाव या तनाव होता है, तो वो जॉइंट्स को सही से सपोर्ट नहीं कर पातीं और आवाज़ आने लगती है।
गठिया (Arthritis):
गठिया होने पर जॉइंट्स का कार्टिलेज नष्ट हो जाता है, जिससे हड्डियाँ टकराती हैं और चटकने की आवाज होती है।
कैल्शियम और पोषक तत्वों की कमी:
कैल्शियम, आयरन और विटामिन C की कमी से हड्डियाँ कमजोर हो जाती हैं और जोड़ों में हवा के बुलबुले बन जाते हैं, जो चलते वक्त फटते हैं।
🛡️ हड्डियों से चटकने की आवाज़ से कैसे करें बचाव?
✅ फिजिकल चेकअप करवाएं:
अगर ये समस्या लगातार बनी रहे तो डॉक्टर से मिलकर जांच कराएं।
✅ एक्सरसाइज और स्ट्रेचिंग को रूटीन बनाएं:
रोजाना हल्की-फुल्की एक्सरसाइज और स्ट्रेचिंग करें ताकि जॉइंट्स लचीले बने रहें।
✅ तनाव से दूर रहें:
मांसपेशियों और नसों पर असर डालने वाला तनाव कम करें। योग और मेडिटेशन मददगार हैं।
✅ हाइड्रेशन का ध्यान रखें:
पर्याप्त पानी पिएं जिससे जॉइंट्स में चिकनाई बनी रहे।
✅ संतुलित आहार लें:
कैल्शियम, आयरन और विटामिन C से भरपूर चीजें जैसे दूध, हरी सब्जियां, फल, नट्स को डाइट में शामिल करें।
यह भी पढ़ें:
पेशाब में जलन या दर्द? इसे न करें नज़रअंदाज़, हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियाँ