त्वचा पर बार-बार उभरने वाले मस्से न सिर्फ देखने में खराब लगते हैं, बल्कि कई बार ये दर्दनाक भी हो सकते हैं। लोग इन्हें मामूली त्वचा की समस्या समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि बार-बार मस्से होना इम्यून सिस्टम की कमजोरी या वायरल संक्रमण का संकेत हो सकता है।
डॉ. बताती हैं, “मस्से एक तरह के ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV) के कारण होते हैं, जो त्वचा के ऊपरी हिस्से को संक्रमित करता है। यह संक्रमण त्वचा से त्वचा के संपर्क, कटे-फटे हिस्सों या कमजोर इम्युनिटी के जरिए फैलता है।”
\मस्से क्यों बार-बार उगते हैं?
कमजोर इम्यून सिस्टम – शरीर का प्रतिरक्षा तंत्र अगर कमजोर हो, तो वायरस बार-बार सक्रिय हो सकता है।
त्वचा पर कट या खरोंच – वायरस इन जगहों से प्रवेश करता है और वहीं मस्सा उग सकता है।
गंदगी या नमी वाली त्वचा – पसीने और नमी से वायरस तेजी से फैलता है।
HPV का बार-बार संपर्क – संक्रमित व्यक्ति या वस्तुओं (तौलिया, रेज़र आदि) से संपर्क मस्सों को दोबारा उगा सकता है।
बचाव के उपाय:
त्वचा को साफ और सूखा रखें
मस्से को नोचें या काटें नहीं – इससे फैल सकते हैं
सार्वजनिक जगहों (जैसे स्विमिंग पूल, बाथरूम) में चप्पल पहनें
अपनी तौलिया, रेज़र और स्किन केयर प्रोडक्ट्स साझा न करें
इम्यून सिस्टम मजबूत करने के लिए विटामिन C और जिंक युक्त डाइट लें
इलाज कब ज़रूरी है?
मस्से दर्द देने लगें या खून आए
संख्या में तेजी से बढ़ें
चेहरे या प्राइवेट पार्ट्स पर उभरें
लंबे समय तक न जाएं
डॉक्टर के अनुसार, क्रायोथेरेपी (फ्रीज करके हटाना), लेज़र या मेडिकेशन से मस्सों का इलाज संभव है।
यह भी पढ़ें:
डायबिटीज़ में भी खाएं स्वाद से भरपूर सिंघाड़ा, जानें इसके चमत्कारी फायदे
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check