मानसून में AC चलाते हैं? कहीं आप बीमार तो नहीं पड़ रहे

जैसे ही मानसून दस्तक देता है, देश के कई हिस्सों में लोग राहत की सांस लेते हैं। लेकिन दिल्ली, मुंबई जैसे महानगरों में उमस और भीषण नमी लोगों को परेशान करने लगती है। ऐसे में AC ही एकमात्र सहारा बनता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मानसून में AC का गलत इस्तेमाल आपको बीमार और नुकसान में डाल सकता है?

आइए जानते हैं मानसून में AC इस्तेमाल करते वक्त किन बातों का रखें ध्यान:
1️⃣ ‘ड्राई मोड’ है मानसून का हीरो
इस मौसम में दिक्कत गर्मी नहीं, उमस यानी नमी होती है। अगर आप AC को सामान्य Cool Mode पर चलाते हैं, तो यह कमरे को ठंडा तो करेगा लेकिन नमी नहीं हटाएगा।
👉 इसलिए AC को Dry Mode पर चलाएं। इससे कमरा ज्यादा ठंडा भी नहीं होगा, नमी भी कम होगी और बिजली की बचत भी होगी।

2️⃣ गंदा फिल्टर = बीमारी का घर
मानसून में हवा में नमी AC के फिल्टर और डक्ट्स में जम जाती है। इससे बदबू, एलर्जी, छींक और खांसी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
🧼 हर 15 दिन में AC का फिल्टर जरूर साफ करें। बस 5 मिनट का काम आपकी सेहत को बड़ा फायदा दे सकता है।

3️⃣ बिजली की कटौती और AC का खतरा
मानसून में लो वोल्टेज और बिजली जाने की समस्या आम है। अगर आपका AC स्टेबलाइज़र या सर्ज प्रोटेक्टर से जुड़ा नहीं है, तो ये उतार-चढ़ाव AC को गंभीर नुकसान पहुंचा सकते हैं।
⚠️ एक छोटा-सा स्टेबलाइज़र लगाकर आप महंगे रिपेयर से बच सकते हैं।

4️⃣ बाहर की बारिश, AC की परेशानी
अगर आपके AC की आउटडोर यूनिट खुले में लगी है, तो मानसून में ये जंग, पानी भराव और गंदगी की वजह से खराब हो सकती है।
☔ इसे ढककर रखें या हर बारिश के बाद यूनिट की जांच जरूर करें।

5️⃣ 18°C? नहीं! 24°C रखिए
मानसून में पहले से ही वातावरण ठंडा रहता है। ऐसे में AC को बहुत कम तापमान पर चलाना (जैसे 18°C) शरीर को सर्दी-जुकाम, गले की खराश और थकान दे सकता है।
🌡️ आदर्श तापमान 24–26°C है। चाहें तो पंखा साथ में चलाकर हवा चारों ओर फैलाएं।

यह भी पढ़ें:

मच्छर जितना छोटा जासूस! चीन ने बनाया माइक्रो मिलिट्री ड्रोन, कैमरा भी है फिट