आजकल Instagram हमारे रोजमर्रा के जीवन का हिस्सा बन चुका है। लोग यहां अपनी फोटो, वीडियो और पर्सनल जानकारी शेयर करते हैं। लेकिन जितना ज्यादा हम सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं, उतना ही ज्यादा हमारा डेटा हैक होने का खतरा भी बढ़ता है।
Instagram अकाउंट हैक हो जाना सिर्फ अकाउंट तक सीमित नहीं रहता, क्योंकि कई बार यह आपके मोबाइल कॉन्टैक्ट्स से भी जुड़ा होता है। ऐसे में कोई हैकर अगर आपके इंस्टाग्राम को हैक कर लेता है, तो वो आपके मोबाइल के पर्सनल कॉन्टैक्ट्स तक भी पहुंच सकता है। इससे आपकी प्राइवेसी को बड़ा खतरा हो सकता है।
पर घबराने की ज़रूरत नहीं है! इंस्टाग्राम में कुछ ऐसे सेफ्टी फीचर्स मौजूद हैं जिन्हें एक्टिवेट करके आप अपने अकाउंट और डेटा को सुरक्षित रख सकते हैं।
🔐 Instagram में ऐसे करें पर्सनल डेटा को सुरक्षित:
Instagram खोलें और प्रोफाइल पर जाएं।
दाईं ओर ऊपर दिए गए थ्री लाइन (☰) आइकन पर टैप करें।
अब “Account Center” पर क्लिक करें।
फिर जाएं “Your Information and Permissions” सेटिंग में।
यहां आपको दिखेगा “Upload Contacts” का ऑप्शन।
इस पर क्लिक करने पर आपको “Connect Contacts” का टॉगल बटन मिलेगा।
अगर ये ऑन है, तो Instagram आपके मोबाइल के कॉन्टैक्ट्स एक्सेस कर सकता है। इसे तुरंत बंद कर दें अगर आप अपनी प्राइवेसी को लेकर सजग हैं।
⚠️ क्यों है ये ज़रूरी?
आपके इंस्टाग्राम के ज़रिए कोई हैकर आपके मोबाइल के नंबर, मेल आईडी और यहां तक कि बैंक OTP जैसी डिटेल्स तक भी पहुंच सकता है।
कॉन्टैक्ट लिंक होने पर Instagram आपके जान-पहचान वालों को सुझाव में दिखाता है — जिससे आपकी निजी जानकारी लीक हो सकती है।
यह भी पढ़ें:
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check