क्या आपको भी अक्सर पेट फूलने की समस्या होती है? जानिए इसके असली कारण

क्या आपने कभी गौर किया है कि कुछ खास मौकों पर—जैसे नींद से उठने के बाद या खाना खाने के बाद—आपके पेट में अचानक से सूजन या फुलाव महसूस होने लगता है? कई बार तो बिना कुछ खाए भी पेट भारी-भारी सा लगता है। यह समस्या जिसे हम आमतौर पर ब्लोटिंग (पेट फूलना) कहते हैं, बहुत सामान्य है लेकिन इसके पीछे कुछ ऐसे कारण छिपे होते हैं जिन्हें हम अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं। आइए जानते हैं पेट फूलने के कुछ आम और अनदेखे कारणों के बारे में।

पेट फूलने के प्रमुख कारण
1. जल्दी-जल्दी खाना खाना
जब आप बहुत तेज़ी से खाना खाते हैं तो खाना निगलते समय हवा भी आपके पेट में चली जाती है। इससे पेट में गैस भर जाती है और ब्लोटिंग की समस्या पैदा होती है। धीरे और आराम से खाना खाने की आदत पेट की सेहत के लिए बेहद ज़रूरी है।

2. अपच और कब्ज की समस्या
यदि आपका पाचन सही तरीके से काम नहीं कर रहा है या आपको कब्ज रहती है, तो गैस बनना और पेट फूलना आम बात है। कब्ज के कारण शरीर से विषैले पदार्थ समय पर बाहर नहीं निकल पाते जिससे पेट में भारीपन और सूजन बनी रहती है।

3. कमजोर पाचन तंत्र
कमजोर डाइजेशन की वजह से जब खाना सही तरीके से नहीं पचता, तो पेट में एसिड का स्तर बढ़ने लगता है। यह एसिड ब्लोटिंग, गैस और जलन का कारण बनता है। खराब डाइजेशन पूरे पाचन तंत्र को प्रभावित करता है।

4. हार्मोनल असंतुलन
विशेष रूप से महिलाओं में हार्मोनल बदलाव जैसे—पीरियड्स से पहले या दौरान एस्ट्रोजन स्तर बढ़ने पर पेट फूलने की समस्या देखी जाती है। हार्मोनल हेल्थ का ध्यान रखना भी पेट की सेहत के लिए ज़रूरी है।

यह भी पढ़ें:

AP Inter सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2025 जारी, यहां करें चेक