अक्सर लोग भुने हुए चने खाते समय उसका छिलका निकाल देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही छिलका आपकी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है? जी हां, छिलके सहित चना खाने से न सिर्फ फाइबर की मात्रा बढ़ जाती है, बल्कि यह आपके पाचन, मेटाबोलिज्म और वजन पर भी शानदार असर डालता है। आइए जानते हैं, छिलके सहित भुना चना खाने से कौन-कौन से फायदे होते हैं।
🔹 पाचन शक्ति बढ़ाए, मेटाबोलिज्म को दे बूस्ट
चना का छिलका फाइबर का एक बेहतरीन स्रोत होता है। जब आप इसे छिलके सहित खाते हैं, तो यह भूसी की तरह काम करता है। इससे आपकी पाचन क्रिया बेहतर होती है और मेटाबॉलिज्म तेज होता है। यह हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने और वजन घटाने में भी मदद करता है। इसके अलावा यह शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है, जिससे फैटी लिवर के मरीजों को खास फायदा होता है।
🔹 कब्ज और बवासीर में राहत
भुने चने का छिलका फाइबर से भरपूर होता है जो बॉवेल मूवमेंट को नियमित बनाता है। इससे मल नरम होता है और कब्ज की समस्या से राहत मिलती है। बवासीर से जूझ रहे लोगों के लिए यह बेहद लाभकारी हो सकता है क्योंकि यह मल त्याग को सहज बनाता है और सूजन को कम करता है।
🔹 डायबिटीज में भी असरदार
डायबिटीज के मरीजों के लिए भी छिलके सहित चना बेहद फायदेमंद होता है। यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करता है और इंसुलिन के उत्पादन को बढ़ावा देता है। इसके सेवन से कब्ज जैसी दिक्कतें भी कम होती हैं और सेल्स व न्यूरॉन्स को पोषण मिलता है, जिससे शरीर की कार्यक्षमता बनी रहती है।
यह भी पढ़ें:
IPU में दाखिले की राह आसान! अब काउंसलिंग पर नहीं लगेगा एक भी पैसा
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check