पति- क्या तुम जानती हो दुनिया में सबसे ज्यादा शरीफ कौन है?
पत्नी- दुनिया में सिर्फ वही लोग शरीफ हैं,
जिनके मोबाइल में पासवर्ड नहीं है……😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
************************************************************************************
पड़ोसन- बहन, नया हार तो बहुत अच्छा है कितने का पड़ा?
दूसरी महिला- ज्यादा नहीं, दो दिन की लड़ाई, एक दिन की भूख हड़ताल,
2 दिन का मौन व्रत और बस थोड़ा रोना धोना….😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
************************************************************************************
रमेश (सुरेश से)- जब घरवाले मुझपर गुस्सा करते हैं,
तो मैं सबसे पहले…अपना मोबाइल साइड में रख देता हूं
कहीं छीन न लें…..😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
************************************************************************************
भिखारी- साहब 10 रुपये दे दो, कुछ खा लूंगा
आदमी- शर्म नहीं आती तुम्हें, सड़क पर खड़े होकर भीख मांगते हो
भिखारी- तो क्या दफ्तर खोल लूं?….😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
************************************************************************************
महिला कैशियर- मुझे कुछ दिन की छुट्टी चाहिए,
बैंक मैनेजर- क्यों?
क्योंकि मुझे ऐसा लग रहा है कि मेरी सुन्दरता कुछ कम हो गई है
बैंक मैनेजर- क्या मतलब ?
महिला कैशियर- पुरूषों ने पैसे गिनकर लेने शुरू कर दिया है…..😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
************************************************************************************
महिला- कौन ज्यादा संतुष्ट है, जिसके पास दस बच्चे हैं,
या फिर जिसके पास दस लाख रुपये हैं?
पुरुष- जिसके पास दस बच्चे हैं
महिला- वह कैसे?
पुरुष- जिसके दस बच्चे हैं, वह और अधिक नहीं चाहता,
जबकि जिसके पास दस लाख रुपये हैं, वह और ज्यादा चाहता है……😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
************************************************************************************
पति- देखो बाहर बारिश हो रही है
पत्नी- कुछ सोचना भी मत, घर में बेसन नहीं है
प्याज वैसे भी बहुत महंगे हैं और आज बाई भी नहीं आई है
सारे बर्तन जूठे पड़े हैं और हां अब ये मत कह देना कि चलो एक गिलास और आइस दे दो
बच्चे अब बड़े हो गए हैं, ये सब अब घर में बिल्कुल नहीं चलेगा
पति झल्लाकर बोला- अब क्या मैं ये भी नहीं कह सकता हूं….कि बाहर बारिश हो रही है…..😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check