गले की जलन को हल्के में न लें, हो सकता है रिफ्लक्स का संकेत

गले में चुभन, जलन या खारिश की शिकायत अगर आपको अक्सर होती है, तो इसे सिर्फ मौसम या जुकाम समझकर नजरअंदाज करना गलत हो सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह समस्या पेट से जुड़ी गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज (GERD) का लक्षण हो सकती है, जिसे आम भाषा में “एसिड रिफ्लक्स” या “अम्लपित्त” भी कहा जाता है।

डॉ. बताते हैं, “जब पेट में बनने वाला एसिड खाने की नली (esophagus) की ओर ऊपर चढ़ता है, तो गले में जलन, खट्टा डकार आना और कड़वापन महसूस होना आम लक्षण होते हैं। कई बार मरीज गले की दिक्कत को ENT समस्या समझ बैठते हैं, जबकि असली जड़ पेट में होती है।”

गले में जलन या चुभन के पीछे GERD क्यों जिम्मेदार है?
GERD में पेट का एसिड ऊपर की ओर चढ़ जाता है, जिससे गले की संवेदनशील परत प्रभावित होती है। यह जलन रात को सोते समय, झुकने पर या ज्यादा खाना खाने के बाद ज्यादा महसूस होती है।

अन्य लक्षण जो GERD की ओर इशारा करते हैं:
बार-बार खट्टी डकारें आना

सीने में जलन (heartburn)

सुबह गले में खराश

खाने के बाद भारीपन या उल्टी जैसा महसूस होना

सांस में बदबू या कड़वा स्वाद

कैसे करें बचाव?
मसालेदार, तले हुए और एसिडिक खाद्य पदार्थों से बचें

खाने के तुरंत बाद न लेटें

छोटे अंतराल पर हल्का खाना खाएं

सिर ऊँचा करके सोएं

धूम्रपान और शराब से परहेज करें

कब दिखाएं डॉक्टर को?
लक्षण 2 हफ्तों से ज्यादा समय तक बने रहें

निगलने में दिक्कत हो

आवाज बैठने लगे या खांसी लंबे समय तक बनी रहे

वजन घटने लगे

यह भी पढ़ें:

अब कूलिंग में भी होगा स्मार्ट कंट्रोल – मिलिए Xiaomi के नए AC से