अगर आप अक्सर अपना फोन साइलेंट या वाइब्रेशन मोड पर रखते हैं, तो जरूरी कॉल मिस होना आम बात हो सकती है। खासकर जब मीटिंग या क्लास के दौरान फोन को साइलेंट करना पड़े और बाद में उसे रिंग मोड पर लाना भूल जाएं। इससे कई बार मम्मी-पापा या ऑफिस के कॉल्स मिस हो जाते हैं और परेशानी बढ़ जाती है। लेकिन अब ऐसी ट्रिक्स हैं जो अपनाने के बाद, आपका फोन चाहे साइलेंट हो या वाइब्रेशन पर, जरूरी कॉल कभी मिस नहीं होंगे।
1. जरूरी कॉन्टैक्ट्स को फेवरेट करें
सबसे पहले अपने फोनबुक में जाकर जरूरी नंबरों को “फेवरेट” या “स्टार” करें। इससे आपका फोन उन नंबरों को खास तरीके से पहचानता है और उनके लिए विशेष व्यवस्था करता है। यह पहला कदम है जिससे आप खास लोगों के कॉल मिस होने से बच सकते हैं।
2. DND (डू नॉट डिस्टर्ब) में फेवरेट कॉन्टैक्ट्स को अनुमति दें
अगर आप फोन को DND मोड पर रखते हैं तो सेटिंग्स में जाकर DND ऑप्शन खोलें। वहां कॉल सेक्शन में अपने फेवरेट कॉन्टैक्ट्स को अनुमति दें। इससे फोन भले ही DND पर हो, लेकिन ये फेवरेट नंबर आपको कॉल कर पाएंगे।
3. रिपीट कॉलर्स की अनुमति दें
DND मोड में “Allow Repeat Callers” का ऑप्शन ऑन करें। इसका मतलब है कि अगर कोई नंबर पहली बार कॉल करता है तो फोन साइलेंट रहेगा, लेकिन अगर वही नंबर थोड़े समय के अंदर दूसरी बार कॉल करता है तो फोन बज उठेगा। यह खासकर इमरजेंसी कॉल्स के लिए बहुत मददगार है।
4. हर जरूरी नंबर को अलग से अनुमति दें
अगर आप फोन के अलर्ट स्लाइडर, एक्शन बटन या क्विक सेटिंग्स से साइलेंट या वाइब्रेशन पर डालते हैं, तो हर जरूरी कॉन्टैक्ट के लिए सेटिंग्स में जाकर उन्हें इस मोड को बायपास करने की अनुमति दें। इसके लिए कॉन्टैक्ट खोलें, एडिट करें और “Ring Even When Set To Vibrate Or Mute” ऑप्शन ऑन करें। इससे आपका फोन चाहे किसी भी मोड पर हो, ये खास नंबर आपको कॉल कर पाएंगे।
यह भी पढ़ें:
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check