आज के दौर में फ्रिज हर घर की जरूरत बन चुका है। चाहे गर्मी हो या सर्दी, खाना-पीना फ्रेश रखने के लिए फ्रिज सबसे भरोसेमंद साधन है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ चीज़ें ऐसी होती हैं, जिन्हें फ्रिज के पास रखने से नुकसान हो सकता है?
अगर आपने भी फ्रिज के पास ये चीज़ें रखी हैं, तो तुरंत हटाएं — वरना हो सकता है फ्रिज खराब या खतरा बढ़ सकता है!
1. गैस चूल्हा, माइक्रोवेव, इंडक्शन या टोस्टर
इन सभी चीज़ों से गर्मी निकलती है, और अगर इन्हें फ्रिज के पास रखा जाए, तो फ्रिज का कंप्रेसर ज़्यादा गर्म हो सकता है, जिससे वह ओवरलोड हो जाता है। ज़्यादा हीट से कंप्रेसर के फटने का खतरा भी हो सकता है।
2. डिशवॉशर से भी रखें दूरी
डिशवॉशर से निकलने वाली गर्म भाप और हवा फ्रिज को काफी नुकसान पहुंचा सकती है। इससे फ्रिज का तापमान असंतुलित होता है और वह बार-बार ऑन-ऑफ होता है, जिससे उसकी परफॉर्मेंस पर बुरा असर पड़ता है।
3. फ्रिज के ऊपर न रखें लैपटॉप या मोबाइल
कई लोग सुविधा के लिए फ्रिज के ऊपर लैपटॉप या मोबाइल रख देते हैं, लेकिन ये आदत फ्रिज की कूलिंग को नुकसान पहुंचा सकती है। इन डिवाइसेज़ से निकलने वाली हीट और रेडिएशन, फ्रिज की बाहरी बॉडी को गर्म कर देते हैं जिससे कूलिंग सिस्टम पर असर पड़ता है।
4. धूप से बचाएं फ्रिज को
फ्रिज को कभी भी ऐसे स्थान पर न रखें जहां सीधी धूप आती हो। सूरज की गर्मी से कंप्रेसर पर दबाव बढ़ता है और वह ओवरहिट होकर काम करना बंद कर सकता है। फ्रिज को हमेशा छायादार और हवादार जगह पर रखें ताकि वह ठीक से काम करे।
यह भी पढ़ें:
संन्यास लिया और कप्तान भी बन गए! निकोलस पूरन को MLC में नई जिम्मेदारी
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check