नजरंदाज न करें फूड पॉयजनिंग के इन लक्षण को साथ ही जानिए इसके घरेलू उपाय

गर्मी के मौसम में थोड़ी सी लापरवाही आपको कई बीमारियां की चपेट में ले सकती है। इसकी वजह से लू लगना, फूड प्वाइजनिंग इनमें से एक है। इस मौसम में खानपान में आपकी लापरवाही आपको फूड प्वाइजनिंग का शिकार बना सकती है। फूड पाइजनिंग में पेट में संक्रमण हो जाता है इसके लिए एक बैक्टीरिया जिम्मेदार होता है जिसे स्टैफिलोकोकस कहते है यह बैक्टीरिया के पनपने के कारण ऐसा होता है। अक्सर ये बैक्टीरिया आपके शरीर में दूषित खाने और दूषित पानी की वजह से पेट में यह बैक्टीरिया पेट में चले जाते हैं। आइए जानते हैं, फूड प्वाइजनिंग के लक्षण के बारे में,

लक्षण

  • उल्टी करना
  • दस्त
  • खूनी मल के साथ दस्त
  • पेट में दर्द
  • बुखार
  • सिरदर्द

उपाय:

पुदीना

पुदीना गर्मियों में हमको अपने आहार में जरूर शामिल करना चाहिए ये ना केवल पेट को ठंडक का महसूस कराता है, साथ ही यह पेट से जुड़ी समस्याओं को भी दूर करने में मदद करता है। फूड पॉइजनिंग की वजह से पेट खराब हो जाता है, पुदीने का सेवन इसने लाभ पहुंचाता है।

ठंडा दूध

फूड पॉइजनिंग में ठंडे दूध का सेवन लाभकारी होता है। यदि आपको जलन और एसिडिटी महसूस हो रही है, तो ठंडे दूध का सेवन करें। इससे जलन और एसिडिटी से राहत मिलती है।

केला

केले में पोटेशियम की मात्रा अच्छी होती है। फूड पॉइजनिंग की वजह से बॉडी में इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन हो जाता है। केला इसमें मदद करता है।  इसमें सॉल्यूबल फाइबर पाया जाता है, जिस वजह से फूड पॉइजनिंग में हो रहे दस्त से भी राहत मिलता है।

पानी

फूड पॉइजनिंग के कारण उल्टी और दस्त हो रहे हैं, तो आपका शरीर डिहाइड्रेट हो सकता है। इस वजह से आप जब भी उल्टी या दस्त करते हैं, तो पानी अवश्य पीएं। शरीर में पानी की कमी न होने दे, अपने आप को हाइड्रेट रखें।

अदरक

फूड पॉइजनिंग होने पर मतली समस्या हो जाती है, इसमें अदरक का सेवन लाभकारी साबित हो सकता है। इसके लिए आप पानी को हल्का गुनगुना कर लीजिए और अदरक डालकर उबाल लें। और इसको पिए इससे लाभ मिलता है।

यह भी पढ़े:मस्सों को हटाने के लिए अपनाए असरदार नेचुरल उपाय