सिरदर्द और चक्कर से न करें अनदेखी, हो सकता है ब्रेन ट्यूमर

ब्रेन ट्यूमर (Brain Tumor) एक गंभीर और जानलेवा बीमारी है, जिसमें मस्तिष्क की कोशिकाएं अनियंत्रित रूप से बढ़ने लगती हैं। हर साल 8 जून को विश्व ब्रेन ट्यूमर दिवस (World Brain Tumor Day) मनाया जाता है, ताकि लोगों को इस खतरनाक बीमारी के बारे में जागरूक किया जा सके। अक्सर लोग इसके शुरुआती लक्षणों को सामान्य समझ कर नजरअंदाज कर देते हैं, जिससे समय पर इलाज न हो पाने की वजह से जानलेवा स्थिति बन जाती है। इसलिए ब्रेन ट्यूमर के लक्षणों को पहचानना बेहद जरूरी है।

ब्रेन ट्यूमर के लक्षण क्या होते हैं?
ब्रेन ट्यूमर के लक्षण ट्यूमर के आकार, स्थान और ग्रेड (तीव्रता) के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं। कुछ सामान्य लक्षण इस प्रकार हैं:

सुबह के वक्त सिर में ज्यादा सिरदर्द या दबाव महसूस होना।

बार-बार और तेज़ सिरदर्द होना।

स्ट्रेस या माइग्रेन जैसे सिरदर्द का अनुभव।

मतली या उल्टी होना।

आंखों का धुंधला दिखना या साइड विजन कम होना।

एक हाथ या पैर में कमजोरी या संवेदना कम होना।

संतुलन बनाए रखने में दिक्कत।

बोलने या चलने में समस्या।

लगातार थकान महसूस होना।

रोजमर्रा के कामों में उलझन।

याददाश्त कमजोर होना।

अचानक दौरे पड़ना।

सुनने और समझने में परेशानी।

चक्कर आना या सिर घूमना (वर्टिगो)।

भूख में बदलाव और वजन बढ़ना।

ब्रेन ट्यूमर के प्रकार और लक्षणों का फैलाव
नॉन-कैंसरस (माइल्ड) ब्रेन ट्यूमर: ये धीरे-धीरे बढ़ते हैं और कई महीनों या सालों तक लक्षण नहीं दिखा सकते।

कैंसरस ब्रेन ट्यूमर: ये तेज़ी से बढ़ते हैं और लक्षण भी तेजी से उभरते हैं, जो कुछ दिनों या हफ्तों में गंभीर स्थिति बना सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

सुरवीन चावला ने किया बड़ा खुलासा: “कभी बॉडी शेमिंग झेली, कभी वजन बढ़ाने की सलाह मिली