किशमिश को गुणों की खान कहा जाता है। यह अंगूर को सुखाकर बनाया जाता है और इसमें अंगूर के सारे पोषक तत्व मौजूद रहते हैं। किशमिश में आयरन, पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम और फाइबर प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। किशमिश के पानी का सेवन कई गंभीर बीमारियों को नियंत्रित करने में मददगार साबित होता है। स्वस्थ और बेहतर जीवन के लिए किशमिश को भिगोकर सुबह पीना बहुत लाभकारी माना गया है। आइए जानते हैं किशमिश के पानी से आपको क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं।
किशमिश के पानी से होने वाले लाभ:
1. पेट की समस्याओं से मिले आराम
अगर आपको कब्ज, एसिडिटी या पेट की थकान जैसी परेशानियां हैं तो किशमिश का पानी आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इसका नियमित सेवन पेट से जुड़ी इन समस्याओं को कम करता है।
2. कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण में मदद
रोजाना किशमिश का पानी पीने से बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित किया जा सकता है। यह ट्राइग्लिसराइड्स के स्तर को भी कम करता है, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा घटता है।
3. त्वचा को बनाए जवान और चमकदार
किशमिश के पानी के नियमित सेवन से आपकी त्वचा में निखार आता है, झुर्रियां कम होती हैं और स्किन में प्राकृतिक ग्लो आता है। साथ ही यह मेटाबॉलिज्म को भी मजबूत करता है।
4. खून बढ़ाने में सहायक
अगर हीमोग्लोबिन कम हो गया है तो किशमिश और उसके पानी का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। इससे खून की कमी दूर होती है और शरीर स्वस्थ रहता है।
5. बुखार में राहत
बुखार होने पर भी सुबह के समय किशमिश का पानी पीना लाभकारी साबित होता है और जल्दी आराम मिलता है।
किशमिश का पानी कैसे बनाएं?
एक पैन में थोड़ा पानी लें और उसमें किशमिश डालकर कम से कम 20 मिनट तक उबालें। फिर इस पानी को एक गिलास में रातभर भिगोकर रखें। सुबह खाली पेट इसे पी लें।
यह भी पढ़ें:
IPU में दाखिले की राह आसान! अब काउंसलिंग पर नहीं लगेगा एक भी पैसा
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check