दूध को संपूर्ण आहार माना जाता है। इसमें मौजूद कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन D और पोटैशियम से हड्डियां मजबूत होती हैं, इम्यून सिस्टम दुरुस्त रहता है और संपूर्ण स्वास्थ्य बेहतर होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दूध के साथ कुछ खास चीजों का सेवन सेहत को लाभ पहुंचाने के बजाय नुकसान भी पहुंचा सकता है?
विशेषज्ञों के अनुसार, दूध की प्रकृति भारी और शीतल होती है। इसलिए कुछ विशेष खाद्य पदार्थ इसके साथ लेने पर पाचन तंत्र पर नकारात्मक प्रभाव डालते हैं, जिससे गैस, एसिडिटी, स्किन एलर्जी, यहां तक कि आंतों में सूजन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
इन 5 चीज़ों को कभी न करें दूध के साथ सेवन
1. खट्टे फल (नींबू, संतरा, मौसंबी आदि)
दूध और खट्टे फलों का मिश्रण शरीर में जाकर रिएक्शन करता है। इसमें मौजूद सिट्रिक एसिड दूध को फाड़ सकता है, जिससे गैस, अपच और पेट में जलन हो सकती है। इसके अलावा स्किन एलर्जी की आशंका भी बढ़ती है।
2. नमक या नमकीन खाना
दूध के साथ नमक या नमकीन चीजें जैसे परांठा, सेव या नमकीन बिस्किट लेना आयुर्वेद में वर्जित माना गया है। यह कॉम्बिनेशन शरीर में टॉक्सिन्स उत्पन्न करता है और त्वचा विकार (skin disorders) को जन्म दे सकता है।
3. मछली या मीट
मछली और दूध की प्रकृति एक-दूसरे के विपरीत होती है। दोनों का एक साथ सेवन करने से त्वचा पर फोड़े-फुंसी, सफेद दाग (vitiligo) या एलर्जी हो सकती है। आयुर्वेद में यह कॉम्बिनेशन विषाक्त (toxic) माना गया है।
4. अचार (Pickle)
अचार में प्रयोग होने वाले तेल, मसाले और सिरका, दूध के पाचन में बाधा डालते हैं। इससे पेट भारी रहना, गैस, उल्टी जैसा अहसास या एसिडिटी की शिकायत हो सकती है।
5. तरबूज और खरबूजा
इन ठंडे और जलयुक्त फलों का दूध के साथ सेवन करने से पाचन संबंधी गड़बड़ियां हो सकती हैं। आयुर्वेद के अनुसार, यह मेल शरीर में वात दोष बढ़ाता है, जिससे डायरिया और स्किन एलर्जी की संभावना रहती है।
दूध का सेवन करते समय किन बातों का रखें ध्यान?
दूध को हमेशा हल्का गर्म करके ही पीना चाहिए।
दूध और फल के बीच कम से कम 2 घंटे का अंतर रखें।
सोने से पहले दूध पीना फायदेमंद है, लेकिन उसके साथ कुछ न खाएं।
दूध के साथ हल्दी, शहद, अदरक या छुहारा जैसे प्राकृतिक तत्व फायदेमंद होते हैं।
यह भी पढ़ें:
कमल हासन ने रैलियों की भीड़ को चुनावी जीत का पैमाना ठहराने से किया मना
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check