बॉलीवुड के ही मैन धर्मेंद्र ने मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहब फाल्के पुरस्कार मिलने पर बधाई दी है।
मिथुन चक्रवर्ती को 08 अक्टूबर को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित ‘राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार’ समारोह में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है । धर्मेंद्र ने मिथुन चक्रवर्ती को खास अंदाज में पुरस्कार जीतने के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
धर्मेंद्र ने इंस्टाग्राम पर मिथुन चक्रवर्ती के साथ एक तस्वीर शेयर की है और उन्हें प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार मिलने पर बधाई दी। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, प्यारे मिथुन, भारत के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार दादा साहब फाल्के के लिए बधाई। घर में सभी को मेरा प्यार देना। मैं भारत से बाहर हूं, लेकिन मैं आपको गले लगाने जरूर आऊंगा।
यह भी पढ़े :-
मुद्रास्फीति पर सख्ती से लगाम लगानी होगी, अन्यथा यह फिर बढ़ सकती है: आरबीआई गवर्नर
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check