दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार धनुष की फिल्म रायन ने अपने पहले वीकेंड के दौरान 43 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है।
धनुष की तमिल एक्शन-ड्रामा ‘रायन’ 26 जुलाई को सिनेमाघरो में रिलीज हुयी है। फिल्म को क्रिटिक और दर्शकों दोनों का ही प्यार मिल रहा है।फिल्म रायन, धनुष के लिए कई मामलों में खास है। यह उनकी 50वीं फिल्म है और फिल्म को उन्होंने खुद निर्देशित भी किया है। फिल्म रायान, तमिल, तेलुगु और हिंदी में रिलीज की गयी है।
फिल्म रायन ने पहले दिन 13.65 करोड़,दूसरे दिन 13.75 करोड़ और तीसरे दिन 15.61 करोड़ की कमाई की है। इस तरह फिल्म रायन अपने पहले वीकेंड के दौरान तीन दिनों में 43 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई कर चुकी है।इस फिल्म में एक शख्स के बदले की कहानी दिखाई गई है। फिल्म रायन में धनुष के अलावा, प्रकाशराज, संदीप किशन, अपर्णा बालमुरली और दुशारा विजयन जैसे कलाकार भी है। फिल्म रायन में एआर रहमान का म्यूजिक है।
यह भी पढ़े :-
गांधीजी का अहिंसा का संदेश मौजूदा समय में भी प्रासंगिक: जयशंकर
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check