बहुमुखी अभिनय से सबका दिल जीतने वाले धनुष सभी के दिलों में अपनी जगह बना चुके है। उन्होंने अपने किरदारों में घुसकर प्रदर्शन किया है। ये अपने शानदार अभिनय से सभी दर्शकों का दिल जीत चुके है। हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म ‘कैप्टन मिलर’ में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने अपने ट्विटर के जरिए एक पोस्टर साझा किया जिसमें वो जल्द ही मशहूर संगीतकार इलैयाराजा के बायोपिक में नजर आने वाले हैं। इलैयाराजा के 81वें जन्मदिन पर अभिनेता ने फैंस को अपने किरदार की एक झलक दिखाई है।
महान संगीतकार इलैयाराजा का आज 81वां जन्मदिन हैं। इस दिन अभिनेता ने फिल्म का एक नया पोस्टर साझा किया है।सोशल मीडिया अकाउंट पर 2 जून को फिल्म का नया पोस्टर साझा करते हुए लिखा,”सिर्फ और एकमात्र इलैयाराजा को जन्मदिन की शुभकामनाएं”। आप इस पोस्टर में देख सकते है की धनुष अपने हारमोनियम के साथ भीड़ के सामने खड़े हैं।
इस पोस्टर को देखने के बाद फैंस सभी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे है और उत्साहित नजर आ रहे है। पोस्टर साझा होते ही लोगो ने अपनी प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दी हैं। एक फैन ने लिखा,”धनुष आप सबसे बेहतरीन अभिनेता हो, इस फिल्म का अब और इंतजार नहीं कर सकता”।
इस फिल्म में धनुष इलैयाराजा की जिंदगी को निभाते नजर दिखाई देंगे। फिलहाल मेकर्स की तरफ से अन्य अभिनेताओं की घोषणा अभी तक नहीं की है। ‘कैप्टन मिलर’ में धनुष और अरुण माथेस्वरन ने साथ काम किया था अब एक बार फिर दोनों साथ काम करने वाले हैं। बायोपिक इलैयाराजा की उपलब्धियों और प्रतिष्ठित पद्म भूषण पुरस्कार के रूप में मिले सम्मान पर आधारित होगी। निर्माता फिल्म को तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और हिंदी में एक साथ रिलीज करने की योजना बनाई गई है। इस फिल्म का सभी को इंतजार है।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check