धड़क 2 को लेकर फिल्म निर्माता करण जौहर ने हाल ही में अपने नए प्रोजेक्ट का ऐलान किया है। करण जौहर ने हाल ही में फिल्म ‘धड़क 2’ की घोषणा कर दी है, इस फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। इस फिल्म को शाजिया इकबाल के निर्देशन में बनाया जा रहा है।फिल्म ‘धड़क 2’ के लिए उसकी relase date 22 नवंबर 2024 को तय की गई है।
करण जौहर ने अपनी इस बड़ी घोषणा में साफ कर दिया है की धड़क 2 का सीक्वल जल्द ही रिलीज होने वाला है। फिल्म को लेकर लोगों की उत्सुकता बढ़ गई है। सिद्धांत और तृप्ति की जोड़ी को देखने लिए सभी को इंतजार है। ये जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगी, फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू हो सकती है। फिल्म 2018 में रिलीज हुई धड़क का सीक्वल है
धड़क जोकि 6 साल पहले जान्हवी कपूर और ईशान खट्टर दोनो ने ही एक साथ फिल्म धड़क से हिंदी सिनेमा में अपना पहला कदम रखा था. जान्हवी हिंदी सिनेमा की बड़ी स्टार बन चुकी हैं. जल्द ही इस फिल्म का सीक्वल आने वाला है. धड़क 2 में सिद्धांत चतुर्वेदी और एनिमल में दिख चुकी तृप्ति डिमरी नजर आने वाली हैं. दूसरे पार्ट में जान्हवी और ईशान दोनो ही नही दिखेंगे. सिद्धांत चतुर्वेदी के फिल्मी करियर के लिए धड़क 2 बेहद अहम साबित होने वाली है.गली बॉय फिल्म से ही सिद्धांत ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था.ये फिल्म 2019 में आई थी. रैपर का रोल हर किसी ने नोटिस किया था. फिल्म बंटी और बबली 2 में भी अहम रोल मिला था.
यह भी पढ़े:सेहत के लिए राजमा खाना क्यों है फायदेमंद, जानिए इससे जुड़े स्वास्थ्य लाभ के बारे में
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check