भारत ने जर्मनी के हेनोवर में दूसरी विश्व बधिर निशानेबाजी चैंपियनशिप के दूसरे दिन पुरुष 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में दबदबा बनाया जब धनुष श्रीकांत, शौर्य सैनी और मोहम्मद मुर्तजा वानिया ने तीनों पदक देश की झोली में डाले।
धनुष ने एक ही दिन में दो विश्व रिकॉर्ड बनाए। उन्होंने पहले क्वालीफिकेशन दौर में 632.7 के साथ विश्व रिकॉर्ड बनाया और फिर फाइनल में भी 251.7 अंक के साथ पिछले विश्व रिकॉर्ड को तोड़ा।
शौर्य ने फाइनल में 249.9 अंक के साथ रजत पदक जीता।
मुर्तजा वानिया ने 226.2 अंक के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया।
पुरुष स्पर्धा के अलावा महिला वर्ग में भी भारत ने अच्छा प्रदर्शन किया जब माहित संधू और नताशा जोशी ने क्रमश: रजत और कांस्य पदक जीते।
भारत प्रतियोगिता के पहले दिन एक स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक सहित कुल चार पदक जीत चुका है।
यह भी पढ़े :-
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check