पिता- बेटी अब तुम बड़ी हो गई हो,
तुम्हारी शादी कर देते हैं
बेटी- जी पापा
पिता- बताओ तुम्हें कैसा लड़का चाहिए?
बेटी (शरमाते हुए)- पिंक कलर का…..😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
************************************************************************************
लड़की (लड़के से)- आज मुझे पापा ने नया मोबाइल लेकर दिया
लड़का- अच्छा कौन-सा मोबाइल है?
लड़की- श्यामसिंह का
लड़का पहले तो चकराया कि ये मार्केट में कौनसा
नया मोबाइल आया है, फिर उसकी समझ में आया तो बोला-
अबे अक्ल की गवार वो सैमसंग है…..😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
************************************************************************************
पत्नी- आप बहुत भोले हैं,
आपको कोई भी आसानी से फंसा देता है
पति- हां, शुरुआत तुम्हारे पापा ने ही की थी….😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
************************************************************************************
टीचर- रिंकी बताओ वेल्डिंग और वैडिंग में क्या अंतर है?
रिंकी- मैम वेल्डिंग में पहले चिंगारी निकलती है और फिर
हमेशा के लिये गठबंधन हो जाता है
लेकिन वैडिंग में पहले गठबंधन होता है और जिंदगीभर
चिंगारिया निकलती रहती है….😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
************************************************************************************
टीचर (रोहन से)- अगर तुम्हारे पास पंद्रह सेब हो,
जिनमें से 6 तुम सविता को, 4 रीता को और 5 डौली को
दे दो तो तुम्हें क्या मिलेगा?
रोहन- सर, मुझे तीन नई गर्लफ्रेंड मिलेंगी…..😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
************************************************************************************
पप्पू- डॉक्टर साहब मैं रोज आपसे 50 रुपये की दवाई ले रहा हूं,
पर कोई फायदा नहीं हो रहा
डॉक्टर- अब तुम मुझसे 40 रुपये वाली दवाई ले जाओ,
इससे तुम्हें रोज 10 रुपये का फायदा होगा….😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check