मजेदार जोक्स: बेटी लैंप जला दो

मां ने रानी से कहा- बेटी, लैंप जला दो
कुछ देर बाद बेटी को पास आते देख मां ने पूछा- बेटी, लैंप जला दिया
रानी बोली- हां मां, तुमने जब कहा था, तभी चूल्हे में डाल दिया था
अब तक पूरा जल भी गया होगा…😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝

*************************************************************************************

जेलर- कल तुम्हें फांसी होगी, बताओ तुम्हारी अंतिम इच्छा क्या है?
कैदी- मैं तरबूज खाना चाहता हूं
जेलर- लेकिन ये तरबूज का मौसम नहीं है
कैदी- कोई बात नहीं, मैं इंतजार कर लूंगा….
जेलर बेहोश😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝

*************************************************************************************

गोलू- परीक्षा खत्म होते ही जिम ज्वॉइन कर लूंगा
टोलू- क्यों?
गोलू- रिजल्ट आने तक मार झेलने लायक बॉडी तो बन ही जाएगी…😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝

*************************************************************************************

दो महिलाएं बात कर रही थीं
पहली बोली- बहुत साल पहले एक बाबा ने कहा था कि
भगवान तुझे इतना देगा कि संभाला नहीं जाएगा
दूसरी महिला- तो क्या हुआ?
पहली महिला- अब पता चला वो वजन की बात कर रहे थे…😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝

*************************************************************************************

पुलिस- हम पुलिस वाले हैं दरवाजा खोलो
चिंटू- क्यों?
पुलिस- हमें कुछ बात करनी है
चिंटू- तुम लोग कितने हो?
पुलिस- हम तीन हैं
चिंटू- तो आपस में बात कर लो, मेरे पास टाइम नहीं है…😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝

मजेदार जोक्स: संत प्रवचन करते हुए जो इस जन्म में