गर्मी और उमस में कूलर का इस्तेमाल करना एक राहत का अहसास देता है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि कूलर को बिना पानी के चलाना कितने नुकसानदायक हो सकता है? गर्मी में कूलर की सही देखभाल और इसके सही तरीके से इस्तेमाल से ही ठंडक मिलती है। आज हम आपको बताएंगे कि बिना पानी के कूलर चलाने के क्या नुकसान हो सकते हैं।
कूलर से गर्म हवा क्यों आती है?
गर्मियों में कूलर को बिना पानी के चलाने से कमरे में उमस बढ़ जाती है और हवा में हल्की गर्माहट महसूस होती है। इसका कारण यह है कि कूलर में पानी की कमी होती है, जिससे हवा ठंडी नहीं हो पाती। इसलिए कूलर को हमेशा पानी डालकर ही चलाना चाहिए, ताकि न सिर्फ हवा ठंडी रहे, बल्कि आपकी नींद भी अच्छी हो और कूलर भी लंबे समय तक सही काम करे।
कूलर कैसे काम करता है?
कूलर बाहरी गर्म हवा को अंदर खींचता है और उसे गीले पैड से गुजारकर ठंडा करता है, फिर उसे बाहर फेंकता है। कूलर के काम करने के लिए पानी का होना जरूरी है। यदि पानी नहीं होगा, तो आपको गर्म हवा और उमस का सामना करना पड़ेगा, जो आपके आराम को कम कर सकता है।
पंप की समस्या
कई लोग आलस्य के कारण कूलर में पानी नहीं डालते, लेकिन पंप को चालू छोड़ देते हैं। इससे पंप पर अत्यधिक दबाव पड़ता है और यह ओवरहीट होकर जल सकता है, जिससे कूलर में आग लगने का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए कूलर को हमेशा सही तरीके से चलाना चाहिए।
नुकसान
अगर आप कूलर को बिना पानी के चलाते हैं तो इससे आपकी त्वचा और आंखों में जलन हो सकती है। साथ ही यह सांस की समस्या भी उत्पन्न कर सकता है। इसके अलावा, कूलर की हवा में कोई ठंडक नहीं होती और गर्म हवा के साथ आपको धूल और एलर्जी का भी सामना करना पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें: