भारतीय संस्कृति में मसालों का उपयोग हम सभी करते है। हमारे घरों में बिना मसालों के रसोई मानो सुनी है और बिना मसालों के खाना फीका है। सब्जी हो या फिर दाल बिना तड़के के ये दोनो बेस्वाद है और तड़का भी अगर जीरे का हो तो क्या बात है। हम सभी जीरे का उपयोग करते है, जीरा का प्रयोग हमें कई बीमारियों से बचाता है। आयुर्वेद के अनुसार जीरा स्वास्थ्य के लिए उपयोगी है। जीरा का सेवन करने से अनेक रोगों की रोकथाम में मदद मिलती है। जीरे में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते है। जीरे में विटामिन ए, विटामिन सी, कॉपर और मैंगनीज मौजूद होते है जो कि सेहत के लिए फायदेमंद होते है। जीरे को पीसकर इसका पाउडर बना कर लेते हैं। स्किन हो या फिर पाचन जीरा सभी समस्याओं के लिए लाभकारी माना गया है। आपको ग्लोइंग बनाने में इसका महत्वपूर्ण योगदान है। जीरा में एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते है। जीरा के उपयोग से मेटाबॉलिज्म अच्छा रहता है। खाली पेट सुबह सुबह जीरा पानी का सेवन पाचन के लिए लाभकारी हैं। आइए जाने क्या है जीरा खाने के फायदे,
- शरीर में हो रही खुजली में है फायदेमंद।
- लगातार हिचकी में लाभकारी है।
- मुंह की बदबू को दूर करे।
- उल्टी में जीरा का प्रयोग लाभदायक है।
- सर्दी-जुकाम से दे राहत।
- मुंह के रोग में जीरे का उपयोग है लाभदायक।
- एसिडिटी होने पर जीरा का उपयोग।
- बुखार कम करने के लिए जीरा का इस्तेमाल।
- बदहजमी को ठीक करने के लिए जीरा का सेवन।
- वजन को कंट्रोल करे।
- बालों का झड़ना बंद करे।
- एनीमिया की समस्या को दूर करता है।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check