आजकल बढ़ता हुआ वजन और तोंद की चर्बी सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है। घंटों जिम करने और डाइटिंग के बावजूद पेट की चर्बी आसानी से कम नहीं होती। ऐसे में अगर आप अपने डेली डाइट में खीरा (Cucumber) शामिल कर लें तो यह वजन घटाने में चमत्कारिक असर दिखा सकता है।
क्यों फायदेमंद है खीरा?
- लो कैलोरी – 100 ग्राम खीरे में सिर्फ 15 कैलोरी होती है, जो वजन घटाने के लिए आदर्श है।
- ज्यादा पानी की मात्रा – इसमें 95% पानी होता है, जिससे शरीर हाइड्रेट रहता है और टॉक्सिन बाहर निकलते हैं।
- फाइबर से भरपूर – यह लंबे समय तक पेट भरा रखता है, जिससे ओवरईटिंग कम होती है।
- पाचन दुरुस्त – खीरे का नियमित सेवन पाचन को बेहतर करता है और कब्ज की समस्या दूर करता है।
कैसे करें सेवन?
- सुबह खाली पेट खाएं – दिन की शुरुआत 1-2 खीरे खाने से करें।
- सलाद में शामिल करें – लंच और डिनर के साथ सलाद के रूप में खाएं।
- खीरे का डिटॉक्स वॉटर – पानी में खीरे के टुकड़े डालकर पीएं, यह मेटाबॉलिज्म तेज करेगा।
- जूस बनाकर पिएं – नींबू और पुदीना मिलाकर खीरे का जूस वजन घटाने में मदद करता है।
किन्हें सावधान रहना चाहिए?
- जिन्हें बार-बार पेशाब आने की समस्या है, वे इसका सेवन सीमित मात्रा में करें।
- किडनी या पेट से जुड़ी बीमारी वाले लोग डॉक्टर से सलाह लेकर ही खाएं।
अगर आप पेट की चर्बी कम करना चाहते हैं तो रोज़ाना डाइट में खीरा शामिल करें। यह न सिर्फ आपका वजन घटाएगा बल्कि आपको फिट और एनर्जेटिक भी बनाएगा।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check