चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की एक बड़ी कमजोरी अब खुलकर सामने आ गई है। IPL 2025 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में एक बार फिर यही देखने को मिला। जब भी CSK को 180+ स्कोर का पीछा करना पड़ता है, तो टीम दबाव में बिखर जाती है। ये समस्या सिर्फ ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में ही नहीं आई, बल्कि धोनी की कप्तानी के आखिरी दिनों से ही टीम इस मुसीबत से जूझ रही है।
धोनी की कप्तानी में भी दिखी थी ये कमजोरी!
IPL के पिछले 9 मुकाबलों पर नजर डालें, तो जब-जब CSK को 180+ का टारगेट मिला, टीम हार गई। और ये सिलसिला IPL 2020 से चला आ रहा है।
IPL 2020: राजस्थान रॉयल्स ने 217 रन का लक्ष्य दिया, CSK नहीं बना सकी।
IPL 2022: पंजाब किंग्स ने 181 और 188 रन का टारगेट दिया, CSK दोनों बार हार गई।
IPL 2023: राजस्थान रॉयल्स ने 203 रन बनाए, CSK चेज नहीं कर पाई।
IPL 2024: गुजरात टाइटंस ने 232 और RCB ने 224 रन का लक्ष्य दिया, CSK दोनों बार फेल।
IPL 2025: RCB ने 197 रन बनाए, CSK नहीं बना पाई। और अब राजस्थान रॉयल्स ने भी CSK को 183 रन तक नहीं पहुंचने दिया।
ऋतुराज की कप्तानी में और गहराई कमजोरी!
ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में भी ये कमजोरी खत्म होने की बजाय और ज्यादा सामने आ रही है। CSK का रन चेजिंग में दम कमजोर पड़ रहा है। धोनी के जमाने में टीम कई बार दबाव में भी लक्ष्य हासिल कर लेती थी, लेकिन अब बार-बार टीम नाकाम हो रही है।
CSK को हराना है? तो 180+ स्कोर बना लो!
अगर इस आंकड़े पर भरोसा करें, तो IPL 2025 की बाकी टीमें CSK के खिलाफ 180+ का स्कोर बनाकर जीत पक्की कर सकती हैं। CSK को अगर छठा खिताब जीतना है, तो इस कमजोरी को जल्द से जल्द सुधारना होगा, वरना ट्रॉफी से दूर रहना पड़ेगा!
यह भी पढ़ें:
दही के साथ ये 5 चीजें कभी न खाएं, वरना हो सकता है नुकसान