पॉपुलर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा हमेशा किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। लेकिन इस बार वजह थोड़ी गंभीर है। मुंबई की एक कोर्ट ने मलाइका को सख्त चेतावनी दी है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि अदालत को एक्ट्रेस के खिलाफ सख्त रुख अपनाना पड़ा? आइए जानते हैं पूरे मामले के बारे में।
कौन सा है मामला?
दरअसल, ये मामला 2012 का है, जब मुंबई के एक पांच सितारा होटल में एक झगड़ा हुआ था। इस केस में अभिनेता सैफ अली खान, अमृता अरोड़ा के पति शकील लडक और उनके दोस्त बिलाल अमरोही शामिल थे। मलाइका अरोड़ा को इस केस में गवाह के तौर पर अदालत में पेश होने के लिए कहा गया था। लेकिन बार-बार समन भेजे जाने के बावजूद मलाइका अदालत में पेश नहीं हो रही थीं।
कोर्ट की कड़ी चेतावनी
सोमवार को मुंबई की मजिस्ट्रेट कोर्ट ने मलाइका को आखिरी चेतावनी देते हुए कहा कि अगर वो अगली सुनवाई पर पेश नहीं हुईं, तो उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया जाएगा। इससे पहले भी कोर्ट ने मार्च और अप्रैल में मलाइका के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया था, क्योंकि वो समन के बावजूद हाजिर नहीं हुईं थीं।
वकील ने दी सफाई, कोर्ट ने ठुकराया
इस बार मलाइका के वकील ने कोर्ट में उनकी तरफ से हाजिरी लगाई, लेकिन कोर्ट ने इसे यह कहते हुए खारिज कर दिया कि ये जानबूझकर अदालत की कार्रवाई से बचने की कोशिश है। कोर्ट ने साफ कहा कि मलाइका को इस केस की पूरी जानकारी है, फिर भी वो गैरहाजिर हैं। अब अदालत ने चेताया है कि अगली सुनवाई पर यदि वो नहीं आईं तो सख्त कार्रवाई होगी।
यह भी पढ़ें:
क्या थोड़ी-सी शराब भी है नुकसानदायक? जानिए लेटेस्ट रिसर्च क्या कहती है
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check