डायबिटीज आज के समय में एक गंभीर बीमारी बन चुकी है। इस बीमारी में सबसे जरूरी होता है कि आप अपने ब्लड शुगर लेवल को सही तरीके से कंट्रोल करें। अगर इसे अनदेखा किया जाए तो यह शरीर के कई अंगों को नुकसान पहुंचा सकता है और दूसरी बीमारियों को भी न्योता दे सकता है। दवाओं के साथ-साथ आप कुछ प्राकृतिक उपायों से भी शुगर को नियंत्रित कर सकते हैं।
ऐसे में किचन में आसानी से मिलने वाला मसाला सौंफ आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। सौंफ सिर्फ मुँह की बदबू दूर करने का काम नहीं करता बल्कि डायबिटीज में भी यह कारगर है।
डायबिटीज के मरीजों के लिए सौंफ के फायदे
सौंफ में पाए जाने वाले शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइटोकेमिकल्स शरीर में इंसुलिन की मात्रा बढ़ाने में मदद करते हैं, जिससे ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है। इसलिए सौंफ डायबिटीज के मरीजों के लिए एक नेचुरल और असरदार उपाय माना जाता है।
सौंफ के पानी का सेवन कैसे करें?
एक पैन में एक गिलास पानी लें और उसे आधा रहने तक उबालें।
फिर उसमें 4 छोटे चम्मच सौंफ डालें।
सौंफ डालने के बाद पानी को ज्यादा देर तक उबालें नहीं।
गैस बंद कर पानी को छान लें और गर्मागर्म पी लें।
आप चाहें तो खाने के बाद भी एक चम्मच सौंफ खा सकते हैं, इससे शुगर कंट्रोल में मदद मिलती है।
सौंफ से होने वाले अन्य फायदे
मेटाबॉलिज्म बढ़ाए: सौंफ में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स स्लो मेटाबॉलिज्म को तेज करते हैं, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।
पाचन शक्ति सुधारें: सौंफ पेट में गैस बनाने वाले बैक्टीरिया को कम करता है और पाचन क्रिया को दुरुस्त करता है।
मुँह की बदबू दूर करें: सौंफ माउथ फ्रेशनर का काम करता है और मुँह की बदबू को खत्म करता है।
यह भी पढ़ें:
क्या आपको भी अक्सर पेट फूलने की समस्या होती है? जानिए इसके असली कारण
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check