गुणों से भरपूर इस सब्जी का सेवन वजन घटाने में है फायदेमंद

गर्मियों की खास हरी सब्जियां में से एक है तुरई इसका नाम आपने सुना ही होगा यह हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। तुरई में कई सारे जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसे अपने आहार में शामिल करने से बहुत से स्वास्थ्य लाभ मिलते है। कुछ लोग   तुरई खाने से पहले ही नखरे करने लगते हैं तो आज जानेंगे इसके कुछ हैरान करने वाले फायदे-

इसमें लो कैलोरी होती हैं। तुरई में फाइबर, विटामिन ए, विटामिन सी, आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम और सेलेनियम ये सभी जरूरी पोषक तत्व होते है।  आसहर आप इसे अपनी डाइट का हिस्सा बनाते हैं तो इससे कई फायदे मिल सकते हैं। तुरई का सेवन आपको ksi फायदें दे सकता है, आइए जानते हैं इसके फायदे के बारे में,

आंखों की रोशनी को बढ़ाता है

तोरई में विटामिन ए भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो की रोशनी के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। अगर इसे आहार में शामिल करते है तो इसे करने से आंखों की रोशनी तेज हो जाती है और हमारे आंखों से जुड़ी समस्याओं को रोकने में मदद मिलती है।

स्वास्थ्य को सुधारे

विटामिन ए की अच्छी मात्रा होती है साथ ही इसमें फाइबर की भी अच्छ मात्रा में पाया जाता है। इसके इसमें पानी की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो हमारी गट की हेल्थ को सुधारने में मदद करता है यह हमारे पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाए में मदद करता है।

वजन नियंत्रण

तुरई में कैलोरी कम होती है, और पानी की मात्रा  अधिक होती है। इसमें फाइबर भी पाया जाता है, इस वजह से इसके सेवन से हमारा पेट लंबे समय तक भरा रहता है और वजन कम करने में मदद भी मिलती है।

ब्लड शुगर

जो लोग डायबिटीज की समस्या से पीड़ित हैं, उनको तुरई का सेवन फायदेमंद साबित होगी। तुरई का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। इसमें फाइबर अधिक की वजह से ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है।

यह भी पढ़े:खीरे को इस तरह से सेवन करने से, पाचन की समस्याओं को दूर करने में मिलता है लाभ