सामने लजीज खाना हो तो कई बार भरे पेट भी भूख लग जाती है। यहां तक कि जो कुछ भी प्लेट में रखा होता है बस मन यही करता है कि एक साथ ही पूरा खाना समेट दें। ऐसे में कई बार लोग उन चीजों का सेवन एक साथ कर लेते हैं जिन्हें एक साथ खाना सेहत के लिए जहर का काम करता है। यानी कि कुछ चीजें ऐसी होती है जिन्हें अगर आप केवल अकेले खाएं यानी कि उसके साथ कोई और चीज न खाएं तब तो वो सेहत के लिए फायदेमंद हैं लेकिन उनके साथ दूसरी चीज का कॉम्बिनेशन फायदेमंद नहीं बल्कि नुकसान दायक होता है। जानिए ऐसी कौन सी चीजें हैं जिन्हें एक साथ खाने से बचना चाहिए।
खाने के साथ न खाएं फल
आयुर्वेद के अनुसार खाने के साथ फल नहीं खाना चाहिए। दोनों ही चीजों का कॉर्बोहाइड्रेट और प्रोटीन के साथ मिकैनिज्म अलग होता है। खासतौर पर खट्टे फल। ये फल एसिडिक होते हैं। ऐसे में अगर इन्हें कॉर्बोहाइड्रेट के साथ खाया जाए तो डाइजेशन की क्रिया धीमी हो जाती है। जिससे कब्ज और डायरिया भी हो सकता है।
आलू और चावल
कई लोगों से आपने सुना होगा कि उन्हें चावल के साथ आलू की सब्जी बहुत अच्छी लगती है। लेकिन क्या आपको पता है आलू के साथ चावल खाने से कब्ज की समस्या हो जाती है। इसलिए अगर आप भी इस कॉम्बिनेशन को खाते हों तो अब छोड़ दें।
कोल्डड्रिंक के बाद पिपरमेंट के सेवन से बचें
कोल्डड्रिंक पीने के बाद कभी भी पिपरमेंट वाले पान मसाले का सेवन नहीं करना चाहिए। कोल्डड्रिंक और पिपरमेंट एक साथ मिलने पर साइनाइड बनता है जो सेहत के लिए जहर का काम करता है।
प्याज और दूध से बचें
प्याज और दूध का सेवन भी एक साथ करना शरीर के लिए खतरनाक हो सकता है। एक साथ इन दोनों चीजों को खाने से त्वचा संबंधी कई तरह की समस्याएं हो जाती हैं। जैसे दाद, खुजली, एक्जिमा।
दही और मछली बिल्कुल न खाएं एक साथ
दही और मछली दोनों को एक साथ नहीं खाना चाहिए। दही की तासीर ठंडी होती है जबकि मछली की तासीर गर्म होती है। ऐसे में इन दोनों का कॉम्बिनेशन सेहत के लिए घातक हो सकता है। इसके सेवन से गैस, एलर्जी और त्वचा से संबंधी कई बीमारियां हो सकती हैं।
दूध के साथ नींबू का रस
दूध के साथ किसी भी चीज में नींबू का रस डालकर नहीं खाना चाहिए। इससे एसिडिटी हो सकती है।
दूध के साथ दही खाने से बचें
दूध और दही एक साथ भूल से भी नहीं खाना चाहिए। इन दोनों की तासीर अलग होती है। इन्हें एक साथ खाने से पेट से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं।
नॉनवेज के साथ मिठाई
कई लोग नॉनवेज खाने के बाद मिठाई भी खा लेते हैं। अगर आप भी ये कॉम्बिनेशन खाते हैं तो सावधान हो जाइए। ऐसा करना सेहत पर भारी पड़ सकता है। ये सबसे ज्यादा पेट पर बुरा प्रभाव डालता है।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check