Arthritis के मरीजों के लिए इन चीजों का सेवन हो सकता है खतरनाक

गठिया की समस्या वैसे तो हड्डियों से संबंंधित रोग है। इसमें होने वाला जोड़ों का दर्द और सूजन मरीज के दैनिक दिनचर्या को प्रभावित करते हैं। गठिया का एक सामान्य बीमारी माना जाता है इसमें जोड़ों में बहुत जायद सूजन हो जाता है। गठिय रोग कई तरह का होता है और इसमें होने वाला दर्द जोड़ों, हड्डियों और शरीर के अन्य भागों में भी हो सकता है। गठिया के अगर मुख्य लक्षण की बात करें तो इसमें जोड़ों का दर्द और जकड़न मुख्य होते हैं, जिसकी शिकायत ज्यादा सुनने को मिलती है इस रोग का प्रभाव उम्र बढ़ने के साथ बढ़ता है। गठिया में जैसे ऑस्टियोआर्थराइटिस, रुमेटीइड गठिया और गाउट की समस्या भी शामिल होती हैं इसकी वजह से जोड़ों में सूजन पाई जाती है। यह जब अपना गंभीर रूप ले लेता है तो इसका इलाज लगभग असंभव हो जाता है। आइए जाने इस समस्या से  जूझ रहे लोगों को किन चीजों का सेवन नही करना चाहिए,

चीनी

गठिया के रोगियों के लिए चीनी किसी जहर से कम नही है  चीनी से बनाए हुए खाद्य पदार्थों का सेवन हमारे शरीर में ब्लड के लेवल को बढ़ा देता है, हमारे शरीर में साइटोकाइन्स नाम का एक केमिकल निकलता है। जिसकी वजह से शरीर में सूजन बढ़ जाती है, और हमारे शरीर में गठिया के लक्षण  खतरनाक रूप ले लेते है।

नमक

किसी भी व्यक्ति को अधिक नमक का सेवन नहीं करना चाहिए खासकर अगर आप गठिया के मरीज हैं तो आपको ज्यादा नमक अपने खाने में शामिल करने से बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि अधिक नमक का सेवन जोड़ों में सूजन को और भी ज्यादा बढ़ा देता है।

ठंडी चीजें

अगर आप गठिया की मरीज है तो आपको सभी ठंडी चीजों से परहेज करना चाहिए, फ्रिज में रखी हुई सामग्री जैसे दही, छाछ, आइसक्रीम, बर्फ आदि का सेवन नही करें क्योंकि ये जोड़ों के टिशूज के लिए नुकसानदायक होते हैं।

प्रोसेस्ड फूड

गठिया के मरीजों को प्रोसेस्ड फूड का सेवन नही करना चाहिए  इससे सूजन की समस्या बढ़ सकती है। प्रोसेस्ड फूड में चीनी और सैचुरेटेड फैट पाए जाते है, जो स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाते है।

यह भी पढ़े:क्या आप भी है त्वचा के बदलाव से परेशान, तो जानिए इस परेशानी का कारण कही विटामिन ई तो नहीं