आम को फलो का राजा कहा जाता है ,यह गर्मियों के मौसम का सबसे प्रमुख फल होता है। कच्चा आम खाना हर किसी को पसंद होता है। कच्चे आम का भी अपना अलग ही महत्व है। कच्चे आम में विटामिन-ए,सी और ई के अलावा कैल्शियम, फॉस्फोरस और फाइबर जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। काला नमक के साथ कच्चे आम का खाना बेहद फायदेमंद होता है। शुगर के मरीजों के लिए तथा लू से बचाव के लिए भी इसका सेवन बहुत फायदेमंद होता है।तो आइये जानते है इसके बारे में विस्तार से।
कच्चा आम खाने के कुछ फायदे:-
गैस की समस्या में आराम :-
कच्चा आम खाने से पेट की बहुत से समस्याएं दूर होती हैं। गर्मियों में मसालेदार भोजन खाने के बाद पेट में एसिडिटी होना आम बात है। ऐसे में खाने के साथ कच्चे आम को भी खाना जरुरी है जिससे भोजन आसानी से पच जाएगा और पेट में गैस नहीं बनेगी।
लीवर के लिए सही :-
कच्चे आम का सेवन करने से लीवर अच्छा रहता है। जिन लोगों को लीवर की परेशानी को दूर करना हो उन्हें कच्चा आम जरूर खाना चाहिए।
गर्मियों में लू से बचाव :-
गर्मियों में लू से बचाव के लिए कच्चे आम का खाना सबसे फायदेमंद माना जाता है। इसके लिए कच्चे आम का सेवन करने की सलाह दी जाती है। गर्मियों में शरीर में होने वाली पानी की आपूर्ति के लिए भी कच्चे आम का सेवन किया जा सकता है।
शुगर कम करने में मददगार:-
कच्चे आम के सेवन से शरीर में शुगर लेवल को कम करने में मदद मिलती है। वहीं इसका इस्तेमाल शरीर में आयरन की कमी के लिए भी किया जाता है।
इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाये :-
कच्चा आम रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए भी खाया जाता है। बहुत से रोगों से लड़ने के लिए हमारे इम्यून सिस्टम का मजबूत होना बेहद जरूरी है। इम्यून सिस्टम को कच्चा आम खाने से मजबूत बनाता है.
उल्टी में आराम :-
उल्टी आने और जी मचलाने की होने वाली समस्या से निजात पाने के लिए कच्चे आम का सेवन किया जा सकता है। इसके लिए काले नमक के साथ कच्चे आम को खाने से जल्दी लाभ मिलेगा।
पेट के रोगों से छुटकारा :-
पेट संबंधी रोगों के लिए कच्चा आम बेहद फायदेमंद होता है। इसके खाने से एसिडिटी की समस्या को भी दूर किया जा सकता है। कच्चा आम खाने से आंतों में होने वाले संक्रमण को भी दूर करता है। अपच और कब्ज जैसी समस्या से निपटने के लिए भी कच्चे आम का सेवन काफी फायदेमंद होता है।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check