गर्मियों में शरीर को ठंडक प्रदान करता है गुलकंद का सेवन, जानिए और भी कई लाभ

गुलकंद जिसको ज्यादातर पान के पत्तों में लपेटकर उसका स्वाद बड़ाने के लिए पान की दुकान पर इस्तेमाल किया जाता है। गुलकंद को गुलाब की पंखुड़ियों की मदद से बनाया जाता है। कुछ पान में गुलकंद डालकर खाना खाते हैं वहीं कुछ लोग इसे माउथ फ्रेशनर किब्तारह भी इसका इस्तेमाल करते हैं। इसका स्वाद मीठा होता है। इसकी सुगंध बेहद ही अच्छी होती है। गर्मियों में गुलकंद का सेवन, स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है। गुलकंद की तासीर ठंडी होती है, आपको बता दें की गुलकंद में कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और एंटीऑक्सीडेंट ये सभी पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसका इस्मातेमाल माउथ फ्रेशनर के तरह किया जाता है जिससे ये मुंह की बदबू को दूर करता है। गुलकंद को घर पर ही बनाया जा सकता है। आइए जानते है गुलकंद के फायदों के बारे में,

पाचन-तंत्र

गुलकंद खाने से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है और पेट से जुड़ी परेशानियों से छुटकारा मिलता है। अगर गर्मियों में अक्सर आपका पेट खराब रहता है, तो आपको गुलकंद का सेवन करना चाहिए। नियमित रूप से गुलकंद का सेवन करने से पेट में गैस, एसिडिटी, कब्ज और ब्लोटिंग जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है

शीतलता प्रदान करता है

गुलकंद के सेवन से गर्मियों के मौसम में पेट में ठंडक रहती है, साथ ही यह हमारे शरीर को तराेताजा भी रखता है। नियमित इस्तेमाल से थकान, आलस्य,  दर्द और जलन इन सभी चीजों से छुटकारा मिलने में लाभ मिलता है। यह हमारे शरीर को ऊर्जा वरदान करता है।

वजन को नियंत्रित करता है

गर्मियों के मौसम में वजन कम करने के लिए,  एक चम्मच गुलकंद का सेवन फायदेमंद होता है। इसमें लैक्सेटिव गुण होते हैं, ये मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मदद करता है। वजन को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसमें  एंटीऑक्सीडेंट्स होते है जो शरीर में जमा हानिकारक पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते हैं।

आंखों को मिलता है लाभ

गुलकंद के सेवन से आंखें को स्वस्थ्य बनाए रखने में मदद मिलती है। यह आपको आंखों की फ्रेश रखता हैं। यह आंखों की जलन को शांत करने में प्रभावी होता है। इसका सेवन करने से मोतियाबिंद जैसी समस्याओं से लाभ मिलता है।

यह भी पढ़े:एंजाइटी को दूर करने के लिए गुलाब की पंखुड़ियों का इस्तेमाल है फायदेमंद