दही खाने से सेहत को कई फायदे होते हैं.दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स गट हेल्थ और इम्यून सिस्टम के लिए बहुत अच्छे माने जाते हैं। दही में विटामिन्स, कार्ब्स, प्रोटीन, फॉस्फोरस, कैल्शियम और विटामिन बी12 समेत कई जरूरी न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं। दही खाना डाइजेशन के लिए अच्छा होता है।डायबिटीज के मरीजों के लिए दही फायदेमंद है या नहीं?आईये जानते है
1.दही नेचर में स्टिकी यानी चिपचिपा होता है।यह शरीर में कफ दोष को बढ़ाता है। जब शरीर में कफ दोष बढ़ जाता है, तो वजन भी बढ़ने लगता है।कफ बढ़ने से मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है और शरीर आलसी हो जाता है।कफ शरीर में न्यूट्रिएंट्स के अब्जॉबर्शन को रोकता है, जिससे शरीर में न्यूट्रिशन की कमी हो सकती है।इससे कोलेस्ट्रॉल और ट्राईग्लिसराइड्स भी बड़ जाता हैं।इसलिए, एक्सपर्ट के मुताबिक, जिन लोगों को डायबिटीज है, उन्हें दही कम खाना चाहिए।
2.दही खाने से मोटापा और कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है और यह इंसुलिन संवेदनशीलता को प्रभावित करता है।
जब इंसुलिन संवेदनशीलता कम हो जाती है और इंसुलिन प्रतिरोध बढ़ जाता है, तो यह ब्लड शुगर लेवल के स्तर को प्रभावित करता है।
3.अगर मधुमेह के रोगी को दही का सेवन करना हो तो उसे दही में खूब सारा पानी मिलाकर, दही की जगह छाछ बनाकर काला नमक और पुदीना काली मिर्च और हींग डालकर खाना ज्यादा फायदेमंद रहेगा।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check