चेरी टोमैटो देखने में ये जितने प्यारे होते है खाने में भी उतने ही स्वादिष्ट होते है और इतना ही नहीं इनके सेहत के लिए भी कई अनेक फायदे मिलते है जब हम इनका सेवन करते है। अपने देखा होगा की अक्सर इनका इस्तेमाल फास्ट फूड जैसे पिज्जा, पास्ता में किया जाता है। इसके कई फायदे है जो हमारे लिए फायदेमंद होते है, चेरी टमाटर सेहत के लिए विभिन्न रूप में फायदेमंद होता है। चेरी टोमैटो के इस्तेमाल से इम्यूनिटी बूस्ट करने के साथ साथ हार्ट के मरीजों के लिए भी फायदेमंद होता है. आंखों की रोशनी को तेज करने में फायदा मिलता है. इसके सेवन से बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है. शरीर को हाइड्रेट बनाने में चेरी टोमेटो लाभकारी है. आइए जानते हैं कि चेरी टमाटर अन्य फायदे के बारे में,
पाचन
चेरी टोमेटो में अच्छी मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो फाइबर की मदद से आंतों को फायदा मिलता है. चेरी टोमेटो में पाचन को सुघरू रूप से चलाने के गुण पाए जाते है जो शरीर के लिए फायदेमंद है.
आंखों के लिए फायदेमंद
चेरी टमाटर में विटामिन ए पाया जाता है जोकी आंखों के लिए फायदेमंद होती है। विटामिन ए हमारे आंखों की रोशनी को बढ़ावा देता है। जिन लोगों की दृष्टि कमजोर है तो उन्हें अपनी डाइट में इसे शामिल करना चाहिए।
इम्यूनिटी
चेरी टोमेटे में एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी की अच्छी मात्रा पाई जाती है जो शरीर में इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए बहुत फायदेमंद है और इससे हमें विभिन्न बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है।
वेट लॉस
वेट लॉस में चेरी टमाटर फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है, इसके साथ ही चेरी टमाटर से आपका डाइजेस्टिव सिस्टम बेहतर होता है। इसमें फाइबर जोकि गट हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद करते है। अपच, पेट में गैस, कब्ज, ब्लोटिंग की समस्या को भी दूर करने में भी फायदेमंद होता है।
यह भी पढ़े:उबले आलू का सेवन, वजन कम करने में है बेहद फायदेमंद
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check