मिर्गी की बीमारी में लाभकारी है प्याज के साथ इन चीजों का सेवन

मिर्गी की बीमारी बेहद ही खतरनाक बीमारी है जो सीधे हमारे नर्वस सिस्टम पर प्रभाव डालती है, इस की वजह से लोगों को दौरे पड़ते हैं।वैसे तो इस बीमारी के लिए डॉक्टरी सलाह लेकर इसको नियंत्रित करने के लिए लोग दवाइयों का सेवन करते हैं। दवाई को भी नियम से देने की सलाह दी जाती है जिससे उन्हें मुर्गी के दौरे पड़ने से दूर रख जा सके अगर दवाई न दी जाए तो इससे और गंभीर हालात बन जाते हैं। मिर्गी के दौरे से बचने के लिए लोग बहुत से इलाज करते हैं, इसके लिए घर पर भी कुछ घरेलू चीजों की मदद ले सकते है, मिर्गी की इस गंभीर बीमारी को कुछ घरेलू चीजों के इस्तेमाल से काफी हद तक घर पर ही नियंत्रित किया जा सकता हैं। आइए जानते हैं इसके घरेलू उपचार के बारे में,

प्याज

पुराने समय से मिर्गी के लिए प्याज का इस्तेमाल किया जा रहा है। मिर्गी के मरीजों के लिए प्याज का इस्तेमाल लाभकारी बताया जाता है। मिर्गी के दौरे जो लोग परेशान रहते है उन व्यक्ति को प्याज का रस के बाद जीरा पाउडर का सेवन करने से मिर्गी के दौरे में लाभ मिलता है।

अंगूर

मिर्गी से पीड़ित व्यक्ति के लिए अंगूर फायदेमंद फल है। इससे ग्रसित इंसान को ज्यादा से ज्यादा अंगूर का सेवन करना चाहिए। रोजाना नाश्ते में अंगूर का सेवन ऐसे लोगों के लिए फायदेमंद साबित होगा। अंगूर में ऐसे में तत्व पाए जाते हैं, जो दिमाग को शांत रखने में काफी सहायक साबित होते हैं।

तुलसी

तुलसी को धार्मिक ही नहीं बल्कि वैज्ञानिक तौर पर भी काफी उपयोगी माना जाता है। तुलसी को इस्तेमाल कई तरह के रोग में किया जाता है। मिर्गी भी इन्हीं बीमारियों में से एक है। मिर्गी के मरीजों के लिए तुलसी को रामबाण इलाज माना जाता है। प्रतिदिन तुलसी के पत्ते चबा-चबाकर खाने से मिर्गी के दौरे आने में कमी होती है।

कद्दू

मिर्गी के मरीजों के लिए कद्दू का सेवन फायदेमंद होता है। कद्दू के रस का सेवन मिर्गी के दौरे को कम करने में मददगार होता है।

यह भी पढ़े:सफेद नमक से ज्यादा सेंधा नमक है हमारे शरीर के लिए फायदेमंद, जानिए कैसे