इन लोगों के लिए भिंडी का सेवन है नुकसानदायक

भिंडी हम में से अधिकतर लोगों को पसंद आती है। बच्चों हो या फिर बड़े सभी के लिए इसके फायदे भी है इस भिंडी को हम सभी के घरों में  बड़े ही चाव से खाते हैं। भिंडी का स्वाद सभी को पसंद आता है। यह सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है। भिंडी में प्रोटीन, फाइबर, आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम, जिंक, मैंगनीज, कॉपर, फॉस्फोरस और एंटीऑक्सीडेंट्स ये सभी जरूरी पोषक तत्व पाए जाते होते हैं, ये हमारे शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए जरूरी होते हैं। भिंडी का सेवन करने से हमारी सेहत को कई लाभ मिलते हैं। को लोग हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से परेशान है उन्हें नियंत्रित करने में मदद मिलती है। अगर आप इसका सेवन करते है तो इससे हमारा पाचन भी दुरुस्त रहता है। साथ ही वजन घटाने में भी मदद मिलती है। लेकिन क्या आपको पता है की भिंडी का सेवन नुकसानदायक भी हो सकता है अगर इसका जरूरत से ज्यादा सेवन करते है तो शरीर में कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं। कुछ बीमारियों की वजह से भिंडी का सेवन करने से इन बीमार लोगों की स्थिति और भी अधिक बिगड़ भी सकती है। आइए जानते है भिंडी का सेवन किन लोगों को नहीं करना चाहिए,

ब्लोटिंग

जो लोग गैस और ब्लोटिंग की समस्या से परेशान रहते हैं, ऐसे लोगों को भिंडी का सेवन नही करना चाहिए। फाइबर की अधिक मात्रा की वजह से ब्लोटिंग की समस्या बढ़ सकती है। कुछ लोग इसका सेवन करते है तो उन्हें गैस की समस्या हो सकती है। जरूरत से ज्यादा भिंडी को खाने से कब्ज और एसिडिटी की समस्या भी हो सकती है।

सर्दी-जुकाम

जब भी सर्दी-खांसी की समस्या से आप परेशान हो तो आपको भिंडी का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा माना जाता है की इसकी तासीर ठंडी होती है, अगर इसका सेवन किया जाए तो इसकी वजह से सर्दी-जुकाम की समस्या और भी बढ़ सकती है। साइनस के मरीजों को भी जरूरत से ज्यादा भिंडी का सेवन नहीं करना चाहिए।

हाई कोलेस्ट्रॉल

जो लोग हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से पीड़ित रहते है उन लोगों को भिंडी का सेवन नही करना चाहिए। जो लोग भिंडी को बेटे समय तेल का इस्तेमाल अधिक करते है उनका कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने का खतरा बढ़ जाता है। कोलेस्ट्रॉल की समस्या है, तो भिंडी का सेवन न करें कम तेल के साथ बनाए।

पाचन

कुछ लोगों का पाचन कमजोर होता है, उन लोगों को भिंडी नही खाना चाहिए। अगर इसका सेवन करते है तो  पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। भिंडी का ज्यादा सेवन दस्त और डायरिया की शिकायत को पैदा कर सकता है।

यह भी पढ़े:सिंगापुर: Singapore में कोविड-19 के मामलों में लगातार बढ़ोतरी को देखकर हेल्थ मिनिस्टर ने जारी किए निर्देश