कई लोगों को यह कन्फ्यूजन होता है कि क्या शहद खराब होता है या नहीं, और क्या इसकी भी कोई सेल्फ लाइफ होती है? यदि शहद खराब नहीं होता, तो फिर इस पर एक्सपायरी डेट क्यों होती है? आइए, इस बारे में विस्तार से जानते हैं।
क्या शहद कभी खराब होता है?
शहद कभी भी खराब नहीं होता है। यह एक प्राकृतिक स्वीटनर है जिसकी सेल्फ लाइफ बहुत लंबी होती है। हालांकि, एफएसएसएआई (Food Safety and Standards Authority of India) के नियमों के तहत सभी पैकेज्ड फूड आइटम्स पर एक्सपायरी डेट का उल्लेख होना चाहिए। इसलिए पैकेज्ड शहद पर एक्सपायरी डेट दी जाती है।
शहद का असली राज़
शहद में प्राकृतिक एंटी-बैक्टीरियल प्रोटीन और एंजाइम होते हैं, साथ ही इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं, जो इसे कभी भी खराब नहीं होने देते। यदि इसे ठीक से स्टोर किया जाए, जैसे कि बंद डब्बे में रखा जाए, तो यह कई सालों तक खराब नहीं होता है। आप इसे लंबे समय बाद भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
शहद का स्टोर करने का तरीका
आप शहद को टाइट शीशी में भरकर ठंडी जगह पर रख सकते हैं। शहद गाढ़ा पड़ सकता है और इसका रंग भी बदल सकता है, लेकिन इसकी गुणवत्ता पर कोई असर नहीं पड़ता।
शहद के फायदे
शहद न सिर्फ एक स्वादिष्ट चीज है, बल्कि यह सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है। आयुर्वेद में इसे अमृत के समान माना गया है। इसके कुछ प्रमुख फायदे इस प्रकार हैं:
नेचुरल एंटीबायोटिक:
शहद में एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं, जो संक्रमणों को नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं।
डिसऑर्डर का उपचार:
यह खांसी, जुकाम, सूजन, और जलन को दूर करने में मदद करता है।
इम्यूनिटी को मजबूत करें:
शहद में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाने में सहायक हैं।
सांस से जुड़ी समस्याओं का समाधान:
यह अस्थमा और अन्य सांस संबंधी समस्याओं को कंट्रोल करने में मदद करता है।
मेडिकल उपचार:
शहद का उपयोग जल्दी बदलते मौसम से बचाव, भूख को नियंत्रित करने, गठिया और अन्य अर्थराइटिस समस्याओं के उपचार में किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें:
पहलगाम हमला: आंसू अभी सूखे नहीं थे, पाकिस्तान हाई कमीशन में केक कटता दिखा