खाली पेट प्रतिदिन एक सेब का इस्तेमाल पहुंचा सकता है कमाल के फायदे

सेब हम सभी को डॉक्टर से दूर रखने में हमारी मदद करता है यह स्वाद में मीठा होता ही है और इसके डाट भी सेहत के आइए किसी खजाने  से कम नही होते है क्योंकि सेब का सेवन शरीर को ढेरों फायदे देता है।सेहत के लिए यह बेहद ही अच्छा माना जाता है. सेब के फायदे की वजह से ही हम सभी को प्रतिदिन एक सेब खाने की सलाह दी जाती हैं. इसमें जरूरी पोषक तत्व जैसे विटामिन सी, फाइबर, खनिज और एंटी-ऑक्सीडेंट्स की पाए जाते है और अगर आप इसे खाते है तो आपका पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है साथ ही सेब में फाइटोकेमिकल्स उपस्थित होते है, जिसमें क्वेरसेटिन, कैटेचिन, फ्लोरिडजिन और क्लोरोजेनिक एसिड शामिल हैं.  सेब में कैलोरी की अच्छी मात्रा पाई जाती है और आइए जानते है प्रतिदिन एक सेब खाने के फायदे के बारे में,

मोटापा

जो लोग अपना वजन नियंत्रित करना चाहते है उन लोगों को नियमित सुबह खाली पेट 1 सेब खाने से लाभ मिलता है यह शरीर के बढ़ते वजन को कम करने के लिए बेहद फायदेमंद है. सेब को फाइबर का अच्छा स्रोत माना जाता है, यह हमारे पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है जिससे बार बार भूख नही लगती है और ओवरइटिंग से दूर रहते है।

हार्ट

हृदय के स्वास्थ्य के लिए जरूरी है की सेब का सेवन करे इसमें जरूरी पोषक तत्व हृदय को स्वस्थ रखने में हमारी मदद करते है। सेब का सेवन हमारे शरीर के लिए अधिक फायदेमंद माना जाता है क्योंकि सेब में फाइबर और पोटैशियम दोनो ही गुण पाए जाते है और ये ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करते है।

कब्ज

आपको बता दें की आजकल के समय में गलत खानपान की वजह से ज्यादातर लोग पेट की बीमारी से घिर जाते है जिनमे से एक है कब्ज, इसके लिए सेब को खाली पेट खाने से पेट से जुड़ी परेशानी कम होती हैं. सेब में फाइबर आया जाता है यह पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है. प्रतिदिन खाली पेट 1 सेब खाने से कब्ज और अपच की समस्या में आराम  मिलती है.

इम्यूनिटी

रोगों से लड़ने के लिए शरीर की इम्यूनिटी का मजबूत होना जरूरी होता है। सेब का इस्तेमाल इम्यूनिटी को मज़बूत करता है। सेब में विटामिन सी आया जाता है जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है। साथ ही शरीर को बैक्‍टीरिया और कीटाणुओं से लड़ने में मदद करता है।

यह भी पढ़े:मिलावटी तरबूज की कैसे करें जांच, क्या है इसके सेवन के साइड इफेक्ट्स