कांग्रेस ने महाराष्ट्र के नांदेड़ लोकसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए बृहस्पतिवार को रवींद्र चव्हाण को अपना उम्मीदवार घोषित किया।
रवींद्र चव्हाण इस सीट से सांसद रहे दिवंगत वसंतराव चव्हाण के पुत्र हैं। वसंतराव चव्हाण का इसी साल अगस्त में निधन हो गया था। इस वजह से नांदेड़ में उपचुनाव हो रहा है।
नांदेड़ में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के साथ ही 20 नवंबर को मतदान होगा और मतगणना 23 नवंबर को होगी।
कांग्रेस ने मेघालय की गाम्बेग्रे विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए जिंगजरांग मराक को उम्मीदवार घोषित किया।
इस सीट पर 13 नवंबर को उपचुनाव होना है।
यह भी पढ़े :-
रवीना टंडन को अपनी बेटी राशा की पहली कमाई से मिला यह खूबसूरत तोहफा
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check