हर सुबह अगर एक कप गर्मागर्म कॉफी मिल जाए तो दिन बन जाता है। कॉफी न केवल नींद को भगाकर शरीर में ताजगी भरती है, बल्कि अब एक नई रिसर्च के अनुसार ये आपकी उम्र भी बढ़ा सकती है। जी हां! ‘एजिंग रिसर्च रिव्यूज’ जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, नियमित रूप से कॉफी पीने वाले लोगों की उम्र औसतन 2 साल अधिक हो सकती है।
🔬 कॉफी में छुपे हैं सेहत के राज
रिसर्च में यह पाया गया है कि कॉफी में करीब 2,000 से अधिक बायोएक्टिव यौगिक पाए जाते हैं, जो शरीर को कई बीमारियों से बचाते हैं। इनमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लामेटरी, न्यूरो-प्रोटेक्टिव और इंसुलिन सेंसिटिविटी बढ़ाने वाले तत्व शामिल हैं।
🧠 पुरानी बीमारियों का दुश्मन है कॉफी
कॉफी पीने से न सिर्फ ऊर्जा मिलती है, बल्कि यह दिल, दिमाग और तंत्रिका तंत्र से जुड़ी कई पुरानी और गंभीर बीमारियों के खतरे को भी कम करती है। रिसर्च में यह भी कहा गया है कि कॉफी पीने से हृदय रोग, डिमेंशिया, अल्जाइमर और लिवर से जुड़ी समस्याओं का खतरा घट सकता है।
✅ कॉफी पीने के फायदे:
एंटी-एजिंग प्रभाव – उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करने में मददगार
दिल की सेहत बेहतर – हृदय रोगों का खतरा घटता है
मस्तिष्क को मजबूती – सोचने और याद रखने की शक्ति बढ़ती है
इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार – डायबिटीज कंट्रोल में मदद
लिवर को रखे स्वस्थ – लीवर डिटॉक्स में मदद करता है
⚠️ ध्यान रखें ये बात!
हालांकि कॉफी के ये फायदे लाजवाब हैं, लेकिन जरूरत से ज्यादा कैफीन शरीर को नुकसान भी पहुंचा सकता है। दिन में 1-2 कप कॉफी पर्याप्त है। ज़्यादा मात्रा में लेने से अनिद्रा, घबराहट और हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
यह भी पढ़ें:
गौतम गंभीर मां कामाख्या के दरबार में पहुंचे, इंग्लैंड दौरे से पहले मांगा जीत का आशीर्वाद
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check