नारियल तेल:त्वचा और शरीर को होने वाले स्वास्थ्य लाभ

पुराने समय से ही नारियल तेल का उपयोग त्वचा और बालों का ख्याल रखने के लिए होता आया है। इस तेल का उपयोग बालों की लंबाई और डैंड्रफ को कम करने के लिए किया जा रहा है। नारियल तेल जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर तेल हमारे स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद है। कोकोनट ऑयल हमारे लिए नैचुरल मॉइस्चराइजर की तरह भी काम करता है, इसके अलावा इसमें एंटी बैक्टीरियल और एंटी फंगल गुण पाए जाते है। आइए जानते है कोकोनट ऑयल के फायदे,

  • नारियल तेल पोषक तत्व से भरपूर होता है। इसमें विटामिन ई, फैटी एसिड और एंटीबैक्टीरियल गुण पाई जाती हैं। सालों से बालों में नारियल का तेल उपयोग होता चला आ रहा है। इस तेल को लगाने से हमारे बालों को अच्छी लंबाई और चमक मिलती है।
  • कुकिंग से लेकर स्किन की बात हो या फिर बालों की नारियल तेल सभी के लिए उपयोगी है। इसकी उपयोगिता हर जगह दिखाई देती है। इसमें एंटी माइक्रोबियल एवं एंटीऑक्सीडेंट गुण हमारे स्किन को चमकदार और स्वस्थ बनाने के साथ ही मोटापे को नियंत्रित करने में भी मदद करते है।
  • नारियल तेल के उपयोग से ब्लड शुगर को नियंत्रित रखा जा सकता है। इसमें कुछ ऐसे तत्व पाए जाते है शुगर लेवल को संतुलित बनाए रखता है। नारियल के तेल में  सेचुरेटिड फेट हिताभ्वी जोकि  इंसुलिन के लेवल को बढ़ने से रोकता है। जिसकी वजह से शरीर में शुगर लेवल नियंत्रित रहता है।
  • नारियल तेल का नियमित सेवन करने से हमारे शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ती है। नारियल में  मीडियम चैन ट्राइग्लिसराइड्स पाया जाता है जोकि शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ाने में मदद करता है।