दिल्ली में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को महीने भर चलने वाले स्वच्छता अभियान ‘दिल्ली को कूड़े से आजादी’ की शुरुआत की। सीएम रेखा गुप्ता ने अभियान के तहत आईएसबीटी कश्मीरी गेट स्थित महिला एवं बाल विकास कार्यालय में साफ-सफाई की।
अब राजधानी दिल्ली को कूड़े से आजादी मिलेगी। दिल्ली सरकार की पहल पर शुक्रवार से 1 माह के लिए कूड़े से आजादी-स्वच्छता अभियान शुरू हो गया है। इसके तहत एमसीडी के सभी विभागों और जोनल अधिकारियों को विशेष जिम्मेदारियां दी गई हैं। अभियान की शुरुआत में कार्यालयों की सफाई से हो चुकी है।
इसके तहत पुराने कागज, फर्नीचर आदि को री-साइक्लिंग के लिए भेजा जाएगा। हर कार्यालय में गीले और सूखे कचरे के लिए दो कूड़ेदान अनिवार्य होंगे। अगस्त में हर शनिवार झुग्गी बस्तियों में नालियों की सफाई और कचरा हटाने का विशेष अभियान चलेगा। 1 से 15 अगस्त तक 500 से अधिक प्रमुख वाणिज्यिक बाजारों में रात के समय सफाई होगी।
सफाई और कचरा हटाने का विशेष अभियान
4 से 14 अगस्त तक सार्वजनिक, सामुदायिक शौचालयों, पेट्रोल पंप, रेस्तरां और होटलों के शौचालयों का निरीक्षण और सुधार होगा। पार्कों के आसपास झाड़ियों की छंटाई, 11-12 अगस्त को स्कूलों और आसपास की सफाई, तथा 1, 7, 14, 21 अगस्त को रेलवे ट्रैकों के किनारे कचरा हटाने का अभियान चलेगा। 4, 11, 18 अगस्त को निर्माण और विध्वंस अपशिष्ट संग्रहण भी होगा।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने “दिल्ली को कूड़े से आज़ादी” अभियान के तहत ISBT कश्मीरी गेट स्थित महिला एवं बाल विकास कार्यालय में साफ-सफाई की। कार्यालय में सफाई अभियान चलाने के बाद सीएम रेखा गुप्ता ने वेस्ट डिस्पोज टेंडर प्रक्रिया को सरल बनाने की बात कही।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check